राष्ट्रभक्त संगठन ने निकाली सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की अर्थी
झांसी। हिन्दू समाज का धार्मिक ग्रन्थ श्रीरामचरित मानस पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हिन्दू संगठनों में लगातार विरोध बढ़ता जा रहा है। इलाइट चौराहे पर राष्ट्रभक्त संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य की अर्थी निकालकर उसे आग के हवाले कर विरोध दर्ज किया गया।
मंगलवार को राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन के लोगों ने स्वामी प्रसाद की अर्थी निकाल उसे आग के हवाले कर दिया। केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया ने कहा कि श्रीरामचरितमानस हिन्दू धर्म के प्रमुख ग्रंथ है, जिसमें मानव जीवन कल्याण के मार्ग बताये गये हैं। हिन्दू धर्म का प्रत्येक व्यक्ति श्रीरामचरित मानस का पाठ करता है। ऐसे पवित्र ग्रन्थ के सम्बन्ध में सपा नेता द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी घोर निंदा जनक है। उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। इसके साथ ही समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शासन व प्रशासन से स्वामी प्रसाद के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। इस दौरान जिला संयोजक अर्पित शर्मा, प्रेम उपाध्याय, हेमंत सिंह चैहान, राहुल गोस्वामी, रवि, सोनू, साहिल मिश्रा, कार्तिक, दीपक, मोनू, ईशू, अंकित, सीताराम, राहुल निबोरिया, अमन, संदीप कमल, शिवम, पंचम, राज, विशाल, रमाशंकर, कुणाल अमरया, राजा, नीरज, अभिषेक, पवन आदि उपस्थित रहे।