*मानवेन्द्र सिंह को विधान परिषद सदस्य का टिकट मिलने पर भाजपाइयों में हर्ष :-रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी, जालौन*
कालपी (जालौन)विधान परिषद सदस्य की दस सीटों मे झाँसी मंडल के शीर्ष नेताओं को भाजपा हाई कमान के द्वारा प्रत्याशी घोषित करने से पार्टी के जनाधार बढ़ाने के प्रयास तेज़ हो गये है। एम. एल. सी. पद के दोनों उम्मीदवारो के समर्थको मे उत्साह का माहौल हो गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह दरअसल जनपद की राजनीति से जुड़े है । वर्ष 2012 के विधान सभा चुनाव में कालपी विधान सभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके है। भाजपा हाई कमान ने उन्हें तीसरी वार एम. एल. सी. बनाने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार मानवेन्द्र सिंह की गिनती बुंदेलखण्ड की राजनीति मे शीर्ष मानी जाती है। वर्ष 1984 मे गरौठा विधान सभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर मानवेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के तत्कालीन मंत्री राजा रणजीत सिंह जूदेव को पटखनी दी थी । एक बार झाँसी – ललितपुर जालौन स्थलीय विकास क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य भी निर्वाचित हो चुके है तथा विधान परिषद के कार्यकारी सभापति की भूमिका भी मानवेन्द्र सिंह निभा चुके है। तथा बुंदेलखण्ड विकास के अध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ) का पद भी संभाल रहे है । मानवेन्द्र सिंह के समर्थको की कालपी में लम्बी कतार है। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह बना, अशोक बाजपेई सहित दर्ज़नो कद्दावर नेता मानवेन्द्र सिंह के समर्थको में गिने जाते है। पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष तथा नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बाजपेई ने मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में मिठाइयाँ बाटी । उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व तथा मानवेन्द्र सिंह की कुशल तथा जुझारू कार्यशैली से कालपी ही नहीं जिले तथा पुरे बुंदेलखण्ड में भाजपा की ताकत बढ़ेंगी तथा जनाधार मजबूत होगा।