• Tue. Feb 10th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सेवा शिविर की तैयारियों की समीक्षा

ByNeeraj sahu

Feb 10, 2026
वृहद सेवा एवं सहायता शिविर के आयोजन हेतु विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के साथ बैठक सम्पन्न
*आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सेवा शिविर की तैयारियों की समीक्षा*
——————–
       वृहद सेवा एवं सहायता शिविर के आयोजन हेतु NGO के समन्वय बैठक ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी में आयोजित की गई ।
        उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी माननीय श्रीमती कमलेश कच्छल मार्ग दर्शन में आज जिले के विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के साथ एक उच्च स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।
      बैठक की अध्यक्षता माननीय अपर जिला न्यायाधीश /नोडल अधिकारी श्री शरद कुमार चौधरी, सचिव श्री प्रतीक त्रिपाठी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी द्वारा समन्वय बैठक की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सेवा शिविर की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की तथा प्रशासन और सामाजिक संगठनों के मध्य सुदृढ़ समन्वय स्थापित करना रहा।
       अपने संबोधन में माननीय नोडल अधिकारी महोदय ने कहा कि न्याय तक सब की पहुंच सरल, त्वरित रूप से  सुनिश्चित हो, विधिक सेवा संस्थाओं की मूल प्रतिबद्धता है। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि मेगा शिविर के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विधिक सहायता, परामर्श एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने अधिकारियों एवं संगठन प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि जरूरतमंद व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें शिविर से जोड़ने के लिए योजनाबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्ययोजना तैयार की जाए।
      बैठक में सचिव श्री प्रतीक त्रिपाठी जी ने सभी उपस्थित प्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय की पहल “न्याय सब के लिए” की परिकल्पना को साकार करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने “एक मुट्ठी आसमान” जैसे जनोन्मुख संकल्प को धरातल पर उतारने पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को न्याय प्राप्ति का अवसर उपलब्ध कराना ही इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
       बैठक के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा न्यायिक सेवाओं को और अधिक जनसुलभ बनाने के संबंध में उनके सुझाव आमंत्रित किए गए। प्रतिनिधियों ने विधिक जागरूकता के प्रसार, शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार, तथा समाज के निर्बल एवं वंचित वर्गों जैसे महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनों, श्रमिकों एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों—तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं जैसे (जन साहस ) प्रदीप जी, (जन साहस) टिंकू कुमार, चंदन ढाकर, जन सूचना अधिकार मंच ट्रस्ट झांसी मुदित चरवारिया, (हेल्पिंग हैंड्स सेवा संस्थान) सुलभ,शिवम सेठिया,(संस्कार संरक्षण समिति) श्री सुशील  तिकारिया (बुंदेलखंड सेवा संस्थान) अमरदीप (भीमा फाउंडेशन) श्री मुकेश कुमार (अमोघ फाउंडेशन)कीर्ति बुंदेला,(समाजसेवी) श्री राजपाल अरोरा,(श्री शिव शक्ति सेवा संस्थान झांसी) कमलेश साहू, श्री जानकी प्रसाद,(पयामे इंसानियत फॉर्म) श्री मुफ्ती इमरान नदवी  सेवा संस्थान सहित अनेक प्रतिष्ठित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
      बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मेगा विधिक सेवा शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाएगा। साथ ही, पात्र लाभार्थियों की पहचान, आवश्यक व्यवस्थाओं की समयबद्ध पूर्ति तथा कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि अधिकतम संख्या में नागरिक इस पहल का लाभ प्राप्त कर सकें।
      जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झांसी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से यह मेगा शिविर न्याय तक समावेशी पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। यह पहल न केवल विधिक जागरूकता को सुदृढ़ करेगी, बल्कि समाज में न्याय के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत बनाएगी।
Jhansidarshan.in