कृषक मेला का आयोजन महारानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के हरित प्रांगण में 14 एवं 15 फरवरी को*
*मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी*
———————–
झांसी : अधीक्षक राजकीय उद्यान ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि जनपद में मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी एवं कृषक मेले का आयोजन दिनांक 14 फरवरी एवं 15 फरवरी 2026 को महारानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के हरित प्रांगण में किया जा रहा है। आयोजित होने वाली मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के अवसर पर मौसमी एवं सदाबाहर फूलों के गमले, कैक्टस, सकूलेण्ट, नागफनी आदि प्रजातियों के गमले, कटे हुए जाडें के फूलों एवं गुलाब के फूलों का प्रदर्शन, फूलों का कलात्मक प्रदर्शन, रंगोली, प्रतियोगिता फल शाकभाजी के प्रर्दशनी की प्रतियोगिता तथा फल एवं तरकारियों से बने पदार्थों व मण्डप, स्टेज एवं मंगलद्वार आदि प्रतियोगिताएँ आदि आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिताओं की जजिंग प्रातः 07 बजे से 08 बजे तक सम्पादित की जायेगी। दिनाँक 14 व 15 फरवरी 2026 को प्रदर्शनी आमजनों के लिये खुली रहेगी तथा अन्तिम दिवस को दोपहर 02 बजे के बाद पुरस्कार वितरण भी किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि कृषक मेले में कृषको को विभिन्न संस्थानो से आये वैज्ञानिको द्वारा उद्यान एवं कृषि सम्बन्धी तकनीकी जानकारियों उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने जनपद एवं जनपद के बाहर के उद्यान आधारित कृषको से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या मे कृषक मेले मे उपस्थित होकर पुष्प प्रदर्शनी व प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं।