• Tue. Feb 10th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*जालौन में उत्पीड़न का आरोप, बीएलओ ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, पत्र लिखकर लगाई न्याय की गुहार*

ByNeeraj sahu

Feb 10, 2026

*जालौन में उत्पीड़न का आरोप, बीएलओ ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, पत्र लिखकर लगाई न्याय की गुहार*

जालौन जनपद के कोंच तहसील क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कथित मानसिक उत्पीड़न और धमकियों से परेशान एक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
कोंच तहसील के चमेड़ गांव में तैनात बीएलओ अंकित सिंह का आरोप है कि उन्हें लगातार मानसिक दबाव में रखा जा रहा है। पत्र में उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी क्षेत्र के सचिव हर्षित गुप्ता सहित दो अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बीएलओ का कहना है कि उन्हें बार-बार नौकरी से हटाने की धमकी दी गई, अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया और झूठे आरोप लगाकर दबाव बनाया गया। आरोप है कि लंबे समय से चल रहे इस कथित उत्पीड़न के चलते वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं।

मामले को गंभीर बताते हुए बीएलओ ने राष्ट्रपति को पत्र भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा सोशल मीडिया पर साझा की, जो अब वायरल हो रहा है।
घटना के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मची हुई है। फिलहाल इस पूरे मामले में संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह मामला जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र का बताया जा रहा है।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321

Jhansidarshan.in