• Mon. Jul 7th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*झांसी मंडल द्वारा Unified Pension Scheme पर कर्मचारियों को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान*

ByNeeraj sahu

May 29, 2025

 

उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन, मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के निर्देशन में झांसी मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल कर्मचारियों को Unified Pension Scheme (UPS) की जानकारी देने एवं उन्हें इस योजना के लाभों से अवगत कराने हेतु एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

इस अभियान का उद्देश्य उन कर्मचारियों को जागरूक करना है जो New Pension Scheme के अंतर्गत सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा जारी Unified Pension Scheme (UPS) के विषय में जानकारी नहीं है। कई कर्मचारियों में UPS की प्रक्रियाओं और लाभों को लेकर असमंजस की स्थिति है क्योंकि उन्हें तकनीकी एवं सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। अतः यूपीएस के प्रावधानों की समुचित जानकारी न होने के कारण कर्मचारी के मन में संशय की परिस्थिति बनी रहती है और वो स्वयं को असहज मानते हैं I

 

इसी उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक, झांसी के दिशा-निर्देश पर कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कल्याण निरीक्षकों द्वारा लेखा विभाग के समनवय के साथ रेल कर्मचारियों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों को UPS के पंजीकरण की प्रक्रिया, इसके महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं Guaranteed Pension जैसी विशेषताओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही है, बल्कि साथ ही साथ UPS पंजीकरण के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है I

 

इस सन्दर्भ में पिछले एक सप्ताह में झांसी मंडल के चार महत्वपूर्ण स्थलों पर आयोजित जागरूकता शिविरों में लगभग 350 से अधिक कर्मचारियों से सीधा संवाद कर उन्हें UPS योजना की जानकारी दी गई। शिविरों का आयोजन झांसी, बाँदा एवं ग्वालियर रेलवे स्टेशनों पर डीजल और इलेक्ट्रिक लोको शेड एवं यार्ड के कर्मचारियों को लक्षित करते हुए किया गया। शिविर में कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया तथा मुख्यालय से प्राप्त दिशानिर्देशों के अनुपालन में मंडल के अन्य डिपो मुख्य स्टेशनों सहित विभागीय रोड साइड स्टेशनों पर भी UPS योजना से संबंधित जानकारी हेतु जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक रेल कर्मचारियों को UPS योजना के विषय में पूर्ण जानकारी उपलब्ध करते हुए लाभान्वित किया जा सके I

 

यह पहल रेल कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल, इस योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतिबद्ध है।*

 

(2)

मानसून में सुचारु रेल संचालन हेतु झाँसी मंडल ने कसी कमर, छोटे एवं बड़े पुल, पुलियों के पानी की बेहतर निकासी हेतु सफाई
मानसून के दौरान तेज बारिश, तूफान तथा बाढ़ इत्यादि की संभावनाओं को देखते हुए भारतीय रेल में प्रत्येक वर्ष मानसून के पूर्व तैयारियां की जाती हैं। इसी क्रम में झाँसी मंडल द्वारा मानसून के दौरान सुरक्षित ट्रेन संचालन हेतु व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे है, और आवश्यक सुरक्षा उपायों को लागू किया जा रहा है। इन सक्रिय उपायों का उद्देश्य रेलवे संपत्ति को किसी भी तरह के नुकसान से बचाना एवं यात्रियों को सुरक्षा सुनिश्चित करना और निर्बाध ट्रेन सेवाओं को बनाए रखना है। झाँसी मंडल में घाट खंडों पर विशेष जोर दिया गया है, ऐसी जगहों पर संभावित भू-स्खलन, मिटटी का कटाव आदि आवश्यक्स्ताओं पर त्वरित कार्यवाही हेतु मंडल में पर्याप्त मात्रा में वैगनों में मालवा एकत्रित कर तैयार रखा गया है । उत्तर मध्य रेल प्रतिकूल मौसम की स्थिति के दौरान रेलवे के बुनियादी ढांचे की सुरक्षा और अपने यात्रियों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

रेल प्रशासन ने अपने सभी कैर्मियों को मानसून के दौरान संरक्षा को पहली प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है। उन्होंने संबंधित इंजीनियरिंग अधिकारियों को बारिश ,तूफान या मौसम को स्थिति में बदलाव के दौरान तैयार रहने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ निगरानी और समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील रेलखंडों में संबंधित अनुभाग इंजीनियरों द्वारा समीक्षा और निरीक्षण किया जा रहा है और ऐसे सभी स्थानों पर चौकीदार, पेट्रोल मैन तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पटरियों की स्थिति की निगरानी के लिए पेट्रोलमैन द्वारा मानसून पेट्रोलिंग की जाएगी। मंडल में स्थित पुलियों और नालियों की सफाई का काम तेजी से किया जा रहा है। पानी के ठहराव को रोकने के लिए विशेष रूप से यार्डों में ट्रैक क्षेत्रों में जल निकासी सुचारु व्यवस्था से मलबे या कचरे को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है |

बारिश के दौरान ट्रेनों का संचालन निर्वाध रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी नालियों को उपयुक्त ढलान के साथ एवं आउटलेट के साथ बनाया जा रहा है। अनावश्यक पेड़ों की शाखाओं की पहचान करने के लिए अधिकारियों द्वारा विद्युतीकृत क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया जा रहा है |

मानसून के दौरान ओवरहेड उपकरण ओएचई, सिग्नल, ट्रैक, या किसी अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और यातायात को बाधित कर सकते हैं। ट्रैक की सुरक्षा के लिए ऐसे पेड़ों की कटाई-छटाई प्रगति पर है।

मंडल में सफाई सुनिश्चित की जा रही है जिससे पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके एव मंडल में जहाँ जहाँ पर रेल लाइन ऊंचे पहाड़ों की कटिंग से होकर गुजरती हैए वहां पर ड्रेन क्लीनिंग का काम किया जा रहा है ताकि बारिश का पानी रेलवे ट्रैक पर न आ सके। इसी कड़ी में झाँसी मंडल के रेल खंड पर लम्बी और ऊंची कटिंगों में बनी नालियों की सफाई एवं इसके साथ ही कटिंगों में गिरे बड़े बड़े पत्थरों को भी हटाया जा रहा है,जिससे बारिश का पानी रेलवे ट्रैक पर न आकर आसानी से ट्रैक के किनारे बनी नालियों से होकर बह सके। इसके अतिरिक्त संवेदनशील पुलों के वास्तविक समय और प्रामाणिक जल स्तर को जानकारी के लिए जल स्तर निगरानी उपकरण लगाए गए है।
इसके अलावा संचार उपकरणों का रख रखाव के अंतर्गत सिंगनलिंग केबिल की मैगरिंग जैसे विविध कार्य किये जा रहे है। आपातकालीन संचार के लिए उनकी तत्परता सुनिश्चित करने के लिए वॉकी टॉकी सेट को अच्छी तरह से चार्ज स्थिति में रखना सुनिश्चित किया जा रहा है।

उत्तर मध्य रेल यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा प्रदान करने, विशेषकर मानसून के दौरान ट्रेन परिचालन जारी रखने और निर्वाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके परिणामस्वरूप झाँसी मंडल द्वारा निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जा रही है और यात्रियों के लिए व्यवधान मुक्त यात्रा जारी रखने के लिए सभी प्रयास किये जा रहे है। मानसून और मौसम संबंधी अन्य चेतावनियों के दौरान आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के साथ निकट समन्वय बनाए रखना सुनिश्चित किया गया है।

 

Jhansidarshan.in