• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*विद्युत व्यवस्था को सुचारु, कानून व शान्ति व्यवस्था हेतु कन्ट्रोल रुम संचालित*

ByNeeraj sahu

May 29, 2025

 

*विद्युत व्यवस्था को सुचारु, कानून व शान्ति व्यवस्था हेतु कन्ट्रोल रुम संचालित*

*नगर निगम स्थित कन्ट्रोल रुम का दूरभाष संख्या 0510-3500700*

————————-
झांसी: अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में रिफार्म लागू किये जाने का निर्णय के सम्बन्ध में विद्युत संघर्ष समिति द्वारा कार्य बहिष्कार की घोषणा एवं सम्भावित हड़ताल के दृष्टिगत विद्युत व्यवस्था को सुचारु रखने एवं कानून व शान्ति बनाये रखने हेतु नगर निगम, झांसी में संचालित आई0सी0सी0सी0 नियंत्रण कक्ष हेतु राजकीय पाॅलीटेक्निक झांसी के कर्मियों की डयूटी लगायी गयी है, जिसमें प्रथम शिफ्ट (प्रातः 10 बजे सायं 06 बजे तक) हेतु दिलीप आर्या, द्वितीय शिफ्ट (सायं 06 बजे से रात्रि 02 बजे तक) हेतु ऋषि मुनि प्रताप सिंह एवं तृतीय शिफ्ट (रात्रि 02 बजे से प्रातः 10 बजे तक) हेतु रवि कुमार कनौजिया तथा रिजर्व में स्वाति शिवहरे को रखा गया है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि सम्बन्धित कर्मचारियों द्वारा नगर निगम स्थित कन्ट्रोल रुम में निर्धारित शिफ्ट के अनुसार उपस्थित रहकर विद्युत व्यवस्था से सम्बन्धित समस्याओं/सूचनाओं की जानकारी प्राप्त होने पर रजिस्टर में अंकित करते हुये विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता (नगरीय)-9453143642, अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण)-9415909505, झांसी को दूरभाष पर अवगत कराते हुये समस्या का समाधान सुनिश्चित करेंगे। किसी भी विषम एवं विशेष स्थिति की सूचना प्राप्त होने पर नगर मजिस्ट्रेट 9454418936, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)-9454418935 एवं पुलिस अधीक्षक नगर-9454401070 को अवगत भी करायेंगे। नगर निगम स्थित कन्ट्रोल रुम का दूरभाष संख्या 0510-3500700 है।

Jhansidarshan.in