• Tue. Jul 8th, 2025

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी रेल मंडल में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास वित्तीय वर्ष 2024-25 में झांसी मंडल ने रचे कई कीर्तिमान

ByNeeraj sahu

Apr 9, 2025
झांसी रेल मंडल में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास वित्तीय वर्ष 2024-25 में झांसी मंडल ने रचे कई कीर्तिमान*
झांसी, दिनांक – झांसी रेल मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं के साथ-साथ रेल बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में मंडल ने ट्रैक विस्तार, गेज परिवर्तन, कॉर्ड लाइन निर्माण और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कई रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।
मंडल द्वारा कुल 151 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इसमें से 115 किलोमीटर ट्रैक पर डबलिंग एवं ट्रिपलिंग का कार्य किया गया, जिससे न केवल ट्रेनों की समयपालनता में सुधार हुआ बल्कि मालगाड़ियों के संचालन में भी गति और स्थायित्व प्राप्त हुआ है।
आमान परिवर्तन (गेज कन्वर्जन) के अंतर्गत 29 किलोमीटर ट्रैक को बड़ी लाइन में बदला गया, जिससे सबलगढ़ और कैलारस जैसे स्टेशनों से ग्वालियर तक यात्रा करना अब अधिक सुगम हो गया है।
इस वर्ष झांसी मंडल ने अपनी प्रथम कॉर्ड लाइन का भी सफल निर्माण किया है। 7 किलोमीटर लंबी यह कॉर्ड लाइन दैलवारा और न्यू ललितपुर के बीच बनाई गई है। इस नई लाइन के माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों के यात्रा समय में कमी आएगी और इंजन रिवर्सल के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा से राहत मिलेगी।
ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के क्षेत्र में भी झांसी मंडल ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष 104 किलोमीटर ट्रैक पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का कार्य पूर्ण किया गया, जिससे झांसी मंडल भारतीय रेलवे का पहला ऐसा मंडल बन गया है जिसने एक ही वित्तीय वर्ष में 100 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में यह कार्य संपन्न किया है। इसके अतिरिक्त, 12 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली भी सफलतापूर्वक स्थापित की गई है।
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा, “झांसी रेल मंडल में रेलवे बुनियादी ढांचे के विकास हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं। दूसरी एवं तीसरी लाइन के निर्माण से ट्रेनों की समयपालनता में सुधार हुआ है और मालगाड़ियों का परिचालन अधिक सुलभ हो गया है। कॉर्ड लाइन का निर्माण मंडल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य से परिचालन क्षमता में भी अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।”
झांसी मंडल भविष्य में भी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से रेलवे संरचना को और सुदृढ़ एवं सक्षम बनाने हेतु प्रतिबद्ध है l
(2)
राजेश कुमार शर्मा ने झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी का संभाला पदभार

श्री राजेश कुमार शर्मा ने उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी (Senior Divisional Personnel Officer – Sr.DPO) का पदभार ग्रहण कर लिया है। शर्मा 2011 बैच के भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (IRPS) के अधिकारी हैं। मूलतः उरई, जालौन के रहने वाले शर्मा ने आईईटी, लखनऊ से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है। श्री शर्मा अपने करियर की शुरुआत में वे राजस्थान प्रशासन सेवा में चयनित हुए और मकराना (नागौर) में सहायक आयुक्त (वाणिज्य कर) के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने सहायक कार्मिक अधिकारी, भोपाल, मंडल कार्मिक अधिकारी जबलपुर, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी जबलपुर, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (पश्चिम मध्य रेलवे), और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

शुक्ला ने प्रयागराज मंडल में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रहते हुए 14,000 से अधिक रेलकर्मियों को पदोन्नति प्रदान की तथा सात वर्षों के बाद मंडल के कार्मिक विभाग को रेलवे दक्षता शील्ड से सम्मानित करवाया। उन्हें हाल ही में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, झांसी के रूप में राजेश कुमार शर्मा की प्राथमिकता पारदर्शिता, त्वरित कार्यप्रणाली तथा कर्मचारियों को समयबद्ध ढंग से देय लाभ प्रदान करना एवं समग्र कर्मचारी कल्याण रहेगा।

(3)
लोको शेड, झांसी में यूनिकोड विषयक कार्यशाला का सफल आयोजन
आज दिनांक 08-04-2025 को ए.सी. लोको शेड, झांसी में लोको शेड के कर्मचारियों के लिए यूनिकोड विषय से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजभाषा विभाग, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज के सहयोग से आयोजित की गई इस कार्यशाला में श्री नन्हे लाल यादव, वरिष्ठ अनुवादक ने लोको शेड के 32 कर्मचारियों को अपने कंप्‍यूटरों पर यूनिकोड इंस्टाल करने तथा इसके पश्‍चात यूनिकोड में प्रयोग किए जा सकने वाले विभिन्न की-बोर्डों की विस्तृत जानकारी दी।
इसके पूर्व मनमोहन भटनागर, पूर्व राजभाषा अधिकारी, झांसी ने कर्मचारियों को राजभाषा नियम अधिनियम के साथ-साथ राजभाषा के विभिन्न अनुप्रयोगों की भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में कर्मचारियों को एक-एक करके यूनिकोड की-बोर्ड में टाइपिंग करने का प्रशिक्षण भी दिया गया।
आज की कार्यशाला में वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर, लोको शेड एन. के. मिश्रा तथा सचिन चौरसिया, सहायक बिजली इंजीनियर, लोको शेड भी उपस्थित थे।
(4)
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन किया जा रहा है :
• गाड़ी संख्या 09205/09206 पोरबंदर-आसनसो
ल-पोरबंदर विशेष गाड़ी (ट्रेन ऑन डिमांड) का संचालन दो फेरे हेतु किया जा रहा है, उक्त गाड़ी का सञ्चालन 01 प्रथम एसी, 02 द्वितीय एसी, 06 तृतीय ऐसी,  09 स्लीपर क्लास, 02 सामान्य कोच सहित कल 23 आईसीएफ कोच के साथ किया जायेगा I
• गाड़ी संख्या 09205 पोरबंदर से दिनांक 10.04.2025 तथा 17.04.2025 को संचालित की जाएगी तथा गाड़ी संख्या 09206 आसनसोल से दिनांक 12.04.2025 तथा 19.04.2025 को संचालित की जाएगी I
गाड़ी संख्या 09205 दिनांक 10.04.2025 तथा 17.04.2025 को पोरबंदर से सुबह 8:50 बजे प्रस्थान कर भंवाद स्टेशन पर 09:32-09:33 बजे ठहराव लेगी,  लालपुर जाम स्टेशन पर 10:05-10:06 बजे,  जामनगर स्टेशन पर 11:12-11:17 बजे हापा स्टेशन पर 11:48-11:50 बजे, राजकोट स्टेशन पर 13:15-13:20 बजे, वाकानेर स्टेशन पर 13:58-14:00 बजे, सुरेंद्रनगर स्टेशन पर 15:02-15:04 बजे, विरमगाम स्टेशन पर 18:18-12:00 बजे, अहमदाबाद स्टेशन पर 17:15-17:25 बजे, आनंद स्टेशन पर 18:45-18:47 बजे, छायापुरी स्टेशन पर 19:20-19:25 बजे, गोधरा स्टेशन पर 20:25-20:27 बजे, रतलाम स्टेशन पर 23:10-23:20 बजे ठहराव लेते हुए, अगले दिन नागदा स्टेशन पर समय 00:05-00:07 बजे, उज्जैन स्टेशन पर 01:20-01:25 बजे, संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर 04:00-04:02 बजे, बीना स्टेशन पर 7:35-7:40 बजे, ललितपुर स्टेशन पर 08:48-08:50 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 09:55 10:05 बजे, गोविंदपुरी स्टेशन पर 14:40-14:45 बजे, प्रयागराज स्टेशन पर 18:18-18:20 बजे, मिर्जापुर स्टेशन पर 19:40-19:42 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर 21:00-21:10 बजे, सासाराम स्टेशन पर 23:23-23:02 बजे, गया स्टेशन पर 00:50-00:52 बजे,  कोडरमा स्टेशन पर 02:30-02:32 बजे, धनबाद स्टेशन पर 04:40-04:50 बजे ठहराव लेते हुए अपने गंतव्य स्टेशन आसनसोल सुबह 06:45 बजे पहुंचेगी I

गाड़ी संख्या 09206 दिनांक 12.04.2025 तथा 19.04.2025 को आसनसोल स्टेशन से 17:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा धनबाद स्टेशन पर 19:00-19:10 बजे, कोडरमा स्टेशन पर 20:50-20:52 बजे, गया स्टेशन पर 22:22-22:24 बजे ठहराव लेते हुए अगले दिन, सासाराम स्टेशन पर 00:10-00:12 बजे,  पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर 03:00-03:10 बजे, मिर्जापुर स्टेशन पर 4:20-4:22 बजे, प्रयागराज स्टेशन पर 05:45 बजे, गोविंदपुरी स्टेशन पर 08:45-08:50 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 12:50-13:00 बजे, ललितपुर स्टेशन पर 14:20-14:22 बजे, बीना स्टेशन पर 16:16-16:05 बजे, संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर 18:55-18:57 बजे, उज्जैन स्टेशन पर 22:00-22:05 बजे, नागदा स्टेशन पर 22:57-22:59 बजे, रतलाम स्टेशन पर 23:40-23:50 बजे, गोधरा स्टेशन पर अगले 02:30-02:32 बजे, छायापुरी स्टेशन पर 3:35-3:40 बजे, आनंद स्टेशन पर 4:20-4:22 बजे, अहमदाबाद स्टेशन पर 05:50-06:00 बजे, वीरमगाम स्टेशन पर 7:15-07:17 बजे, सुरेंद्रनगर स्टेशन पर 8:12-8:14 बजे, वाकानेर स्टेशन पर 9:20-09:22 बजे, राजकोट स्टेशन पर 10:30-10:35 बजे, हापा स्टेशन पर 11:45-1147 बजे, जामनगर स्टेशन पर 12:05-12:07 बजे, लालपुर जाम स्टेशन पर 13:15-13:17 बजे, धनबाद स्टेशन पर 13:50-1352 बजे ठहराव लेते हुए अपने गंतव्य स्टेशन पोरबंदर पर 14:45 बजे पहुंचेगी I
यात्रियों से अनुरोध है की उक्त सुविधा का भरपूर लाभ उठायें I

Jhansidarshan.in

You missed