• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

31 मार्च तक सरचार्ज समाधान योजना की धनराशि जमा कर दें वर्ना 2 हजार रुपए से धोना पड़ेगा हाथ।रिपोर्ट-इदरीश बाबा मोंठ

झाँसीदर्शन न्यूज़

 

ग्रामीण एडिटर अवध बिहारी

समथर नगर के विद्युत कार्यालय पर सरचार्ज समाधान योजना के अंतर्गत 37 लोगों ने बकाया बिल भुगतान जमा कर दिया । समथर के विद्युत जे ई विक्की वर्मा ने बताया सरचार्ज समाधान योजना के अंतर्गत 37 लोगों ने योजना का लाभ लेते हुए धनराशि को जमा किया गया है ।जिसमे बिजली विभाग के द्वारा 5 लाख 26 हजार रुपये जमा किया गया। जेई ने जानकारी देते हुए बताया कि सरचार्ज समाधान योजना के अंतर्गत बकाया बिल भुगतान की अंतिम तिथि 31 मार्च है ।जिन उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है ।वह 31 मार्च तक बकाया बिल का भुगतान अवश्य कर दें। अन्यथा उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
Jhansidarshan.in