• Wed. Feb 11th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी तथा उरई रेलवे स्टेशन एवं उरई स्वास्थ्य इकाई का निरिक्षण

ByNeeraj sahu

Feb 11, 2026

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी तथा उरई रेलवे स्टेशन एवं उरई स्वास्थ्य इकाई का निरिक्षण

आज दिनांक 11.02.2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी तथा उरई रेलवे स्टेशन के निरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में सर्वप्रथम वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर साफ़ सफाई, टिकट जाच कर्मी सहित अन्य रेल कर्मी की सतर्कता की परख की, स्टेशन निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म बदलने के लिए अनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार करने वाले यात्रियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। झाँसी स्टेशन स्थित कैटरिंग स्टाल का भी निरीक्षण किया तथा स्टाल संचालक को “नो बिल, नो पे” कड़ाई से पालन करने को कहा I
वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से प्रस्थान कर श्री अनिरुद्ध कुमार उरई स्टेशन पहुचे तथा उरई स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध सभी कार्यालयों तथा यात्री सुविधाओं का रख रखाव देखा और अनावश्यक सामग्री के निस्तारण के साथ-साथ आवश्यक सुधार हेतु सभी सम्बंधित को निर्देशित किया I खानपान स्टाल का निरीक्षण किया तथा स्टाल संचालक को “नो बिल, नो पे” का  पालन करने को कहा I  स्टेशन निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन 12 मीटर चौड़े FOB कार्य को देखा, और गुणवत्ता पूर्ण कार्य को साथ समय सीमा के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए, साथ ही साथ स्टेशन पर आवश्यकतानुसार कवर्ड शेड लगाए जाने के भी निर्देश दिए I
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उरई स्थित रेलवे चिकित्सा इकाई का भी निरीक्षण  किया गया । उन्होंने स्वास्थ्य इकाई की डिजिटल व्यवस्था, परिसर की साफ-सफाई , कार्यशैली और बेहतर प्रबंधन को देखते हुए रेलवे अस्पताल को 25,000 रुपये का ग्रुप अवॉर्ड भी प्रदान किया गया। तत्पश्चात स्टेशन परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
मंडल रेल प्रबंधक का यह निरीक्षण न केवल साफ-सफाई, स्टाफ हेतु चिकित्सा व्यवस्था और सुरक्षा पर केंद्रित रहा, बल्कि यात्री सुविधाओं और स्टेशन के विकास कार्यों को भी गति देने वाला साबित हुआ।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री कुलदीप स्वरुप मिश्र, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता श्री गौरव कुमार,  मंडल अभियंता श्री अंकुर गुप्ता, श्री अजय सिंह सहित निरीक्षक व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे I

(2)

*उरई स्टेशन  पर किलाबंदी कर चलाया गया टिकट जांच अभियान*   मंडल रेल प्रबंधक झाँसी श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु आज दिनांक 11.02.2026 को उरई स्टेशन  तथा गुजरने वाली ट्रेनों में बिना टिकट, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले, धुम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु वृहद स्टर पर टिकट जांच अभियान चलाया गया I दिन भर चले इस जांच अभियान में  कुल 112 यात्रियों से रु.60 हजार से अधिक रेल राजस्व वसूल किया गया ।

 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे । अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में धूम्रपान एवं गंदगी न फैलाएं ।

Jhansidarshan.in