• Tue. Feb 17th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी ने देवगांव स्थित परमहंस बद्री दास जी महाराज मंदिर का किया निरीक्षण*

ByNeeraj sahu

Feb 16, 2026

महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी ने देवगांव स्थित परमहंस बद्री दास जी महाराज मंदिर का किया निरीक्षण

जालौन :० आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ ग्राम देवगांव, थाना कैलिया स्थित परमहंस बद्री दास जी महाराज मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए इंतजामों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व के दौरान सतर्कता एवं समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारु रखने एवं आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321

Jhansidarshan.in