*एक दिवसीय मण्डल स्तरीय खादी सेमीनार का आयोजन लक्ष्मी गार्डन कोंछाभावर झांसी में 27 फरवरी को
———————-
परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी आरके गुप्ता ने अवगत कराया है कि उ०प्र०खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड झाँसी द्वारा एक दिवसीय मण्डल स्तरीय खादी सेमीनार का आयोजन दिनांक 27.02.2026 को 11 बजे से लक्ष्मी गार्डन कोंछाभावर झॉसी में किया जायेगा।
उन्होंने समस्त झांसी मण्डल के सम्मानित निवासियों एवं समस्त खादी संस्थाओं के व्यवस्थापकों से अनुरोध किया है कि मण्डल स्तरीय खादी सेमीनार में दिनांक 27.02.2026 को 11 बजे लक्ष्मी गार्डन कोंछाभावर झाँसी में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।