• Sat. Feb 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झाँसी मंडल: मंडल खेलकूद संघ रेलवे ग्राउंड (सीनियर इंस्टिट्यूट) में अंतरराष्ट्रीय स्तर खेल सुविधाओं युक्त नवीन पवेलियन एवं दर्शक स्टैंड निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न

ByNeeraj sahu

Feb 14, 2026
झाँसी मंडल: मंडल खेलकूद संघ रेलवे ग्राउंड (सीनियर इंस्टिट्यूट) में अंतरराष्ट्रीय स्तर खेल सुविधाओं युक्त नवीन पवेलियन एवं दर्शक स्टैंड निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न
आज दिनांक : 14.02.2026 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा डी.एस.ए. रेलवे ग्राउंड (सीनियर इंस्टीट्यूट), झाँसी पर निर्माण होने जा रहे नवीन पवेलियन एवं दर्शक स्टैंड निर्माण का शिलान्यास किया गया I
आज के कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने सर्वप्रथम डी.एस.ए. रेलवे ग्राउंड में बनने जा रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं युक्त नवीन पवेलियन एवं दर्शक स्टैंड निर्माण कार्य का ले-आउट प्लान का विस्तृत अवलोकन किया तथा प्रदान की जा रहीं सुविधाओं की बारीकियों को परखा I सभी विवरण से संतुष्ट होने के उपरान्त उन्होंने ग्राउंड पर विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया तदुपरांत शिलापट्ट का अनावरण किया I
अपर मंडल रेल प्रबंधक व मंडल खेल अधिकारी श्री नंदीश शुक्ल ने बताया कि लगभग 06 करोड़ की लागत से निर्मित किये जा रहे डी.एस.ए. रेलवे ग्राउंड का यह पेविलियन स्टेण्ड राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सभी सुविधाओं से युक्त होगा, जो की खेल प्रेमियों और स्थानीय खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। इस तीन मंजिला भवन में नवीन पवेलियन में खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी। मैदान में दूधिया रोशनी के लिए 35 मीटर ऊँची फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी। इससे झाँसी में भी डे-नाइट क्रिकेट मैचों का आयोजन संभव हो सकेगा। दर्शकों के बैठने के लिए दो विशेष स्टैंड बनाए जा रहे हैं, जिनकी क्षमता लगभग 1300 से 1500 के बीच होगी। खिलाड़ियों के लिए एक आधुनिक स्वीमिंग पूल का निर्माण भी जल्द ही शुरू होगा।
नए भवन में निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध होंगी:
• प्लेयर्स ड्रेसिंग रूम और डायनिंग हॉल।
• मैच रेफरी, अंपायर और क्रिकेटर के लिए विशेष कक्ष।
• कॉमेंटेटर रूम और वीआईपी स्टैंड।
• 40 बेड की प्लेयर्स डोरमेट्री (खिलाड़ियों के ठहरने हेतु)।
• सुगम आवाजाही के लिए दो लिफ्ट की सुविधा।
इस स्टेडियम के बन जाने से न केवल झाँसी, बल्कि पूरे बुंदेलखंड के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों हेतु बुनियादी ढांचा मिलेगा।
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण वातावरण मिलेगा तथा दर्शकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ मैच देखने का अवसर प्राप्त होगा। यह परियोजना क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई दिशा देगी।इसका निर्माण इस तरह किया जा रहा है ताकि भविष्य में यहाँ बी.सी.सी.आई. द्वारा संचालित विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं एवं रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट आयोजित कराए जा सकें।
यह मैदान रेलवे स्टेशन से मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को भी काफी सुविधा होगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परि.) एवं मंडल खेलकूद अधिकारी श्री नन्दीश शुक्ल, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री कुलदीप स्वरुप मिश्र, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री सत्य साधन सिंह, वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा, कुमार, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलिकॉम अभियंता (ब्रांच लाइन) रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन,  सहायक खेलकूद अधिकारी रविकांत नवीन सहित झाँसी मण्डल के अन्य अधिकारीगण, निरीक्षक, पर्यवेक्षक तथा मण्डल खेलकूद सचिव पूर्व रणजी खिलाड़ी अरविंद कपूर, सहसचिव प्रतीक मजूमदार एवं ग्राउंड स्टाफ आदि उपस्थित रहे।
(2)
मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुनर्विकसित नर्सरी “रेल प्रकृति संगम उपवन” का उद्घाटन
आज दिनांक 14-02-2026 को झाँसी मंडल द्वारा पुनर्विकसित पौधशाला का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा पौधा रोपण एवं बीज बोकर किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है तथा रेलवे अपने सभी परिसरों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पुनर्विकसित पौधशाला से मंडल के विभिन्न स्टेशनों, कार्यालय परिसरों एवं कॉलोनियों में पौधों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा की हमारे मेहनतकश रेल साथियों ने एक जंगल नुमा नर्सरी को ढाई महीने में फुलवारी में परिवर्तित कर दिया है, जिसके लिए इनको रु.15000 से पुरस्कृत किया जायेगा I
इस पाठशाला में फलदार, छायादार एवं सजावटी पौधों के साथ-साथ औषधीय पौधों भी लगाये जायेंगे I आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर पौधों की गुणवत्ता एवं जीवित रहने की क्षमता बढ़ाई जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। यह पहल झाँसी मंडल को हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
नर्सरी उदघाटन कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री नन्दीश शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरुप मिश्र, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री सत्य साधन सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा, कुमार, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलिकॉम अभियंता (ब्रांच लाइन) रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री गिरीश कंचन सहित झाँसी मण्डल के अन्य अधिकारीगण, निरीक्षक, पर्यवेक्षक तथा स्टाफ उपस्थित रहे।
Jhansidarshan.in

You missed