दिशा की बैठक नवीन सभागर कलैक्ट्रेट में 26 फरवरी को
झांसी: परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि मा0 सांसद झांसी-ललितपुर श्री अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक दिनांक 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को पूर्वान्ह 11 बजे कलैक्ट्रेट नवीन सभागार में आहूत की जायेगी। उन्होने मा0जनप्रतिनिधियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों से बैठक में समय से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।