• Sun. Feb 15th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

-नहर में डूबने से 14 वर्षीय सोहिल की गयी जान पुलिस और गोताखोरों की मदद से निकालने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित*

ByNeeraj sahu

Feb 14, 2026

नहर में डूबने से 14 वर्षीय सोहिल की गयी जान पुलिस और गोताखोरों की मदद से निकालने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

पूँछ झाँसी पूछ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खकल में अपने रिश्तेदार के यहां जन्मदिन पार्टी में आया उरई निवासी सोहिल पुत्र जगमोहन उम्र 14 वर्ष निवासी शांति नगर उरई आज शनिवार को सुबह 10:00 बजे अपने कुछ साथी रिश्तेदारों के साथ नहर में नहाने चला गया जहां पैर फिसल जाने से सोहिल नहर में डूब गया घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी पूँछ वेद प्रकाश पांडे मौके पर पहुंचे एवं स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से सोहिल को निकाला गया स्थानीय पुलिस द्वारा तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खकल निवासी ओम प्रकाश अहिरवार के यहां शुक्रवार को उनके नाती का जन्मदिन था उसी में सोहिल उसका भाई और अन्य रिश्तेदार आए हुए थे शनिवार को नहर में नहाते समय उक्त घटना घटित हो गई ।

रिपोर्ट दयाशंकर साहू 

Jhansidarshan.in

You missed