• Wed. Feb 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*12 दिन पहले दुल्हन बनकर ससुराल आई दुल्हन* *अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर*

ByNeeraj sahu

Feb 25, 2026

*12 दिन पहले दुल्हन बनकर ससुराल आई दुल्हन* *अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर*

झांसी के पूंछ थाना इलाके से एक ऐसी मौत की खबर सामने आई है जिसने सब को हिलाकर रख दिया।थाना क्षेत्र के बाबई रोड पर 12 दिन पहले दुल्हन बनकर ससुराल आई दुल्हन के हाथों की अभी मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था, दुल्हन अभी ससुराल में परिजनों से बाकिफ तक नहीं हो पाई थी, कि उससे पहले ही फांसी के फंदे पर झूलकर जीवन लीला समाप्त कर ली, बताया जाता है कि जालौन जनपद के उरई के रामनगर रोड निवासी नंदकिशोर की बेटी रंजना की शादी 12 फरवरी को झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र के बाबई रोड पर देवेंद्र के साथ हुई थी, शादी के बाद सभी खुश थे। दुल्हन को लेने मायके पक्ष के लोग आए तो घर ले गए। दुल्हन अभी दूसरी बार 20 फरवरी को अपनी ससुराल आई थी, नई नवेली दुल्हन रंजना सुबह के वक्त परिवार वालों के साथ जागी और चाय नाश्ता कर अपने कमरे में चली गई। घर पर जेठानी रंजना और देवरानी पूजा मौजूद थीं। बताया जाता है कि छोटे भाई की शादी करीब आठ साल पहले हो गई थी, जबकि देवेंद्र कि अभी हाल ही में रंजना नाम से शादी हुई थी, सुबह के वक्त घर पर देवरानी पूजा और जेठानी रंजना अकेली थी, जबकि सभी लोग अपने अपने काम से घर से बाहर निकल गए जब काफी देर तक जेठानी रंजना के कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो देवरानी ने झांक कर देखा, जब पूजा ने अंदर जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई, चूंकी नई नवेली जेठानी बनी रंजना फांसी के फंदे पर झूल रही थी, घबराई देवरानी ने आसपास के लोगों को बुलाया सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई, मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप जड़ा है, तो वहीं पूॅछ पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम नमूने लेकर जांच पड़ताल में जुट गई,

संवाददाता दयाशंकर साहू

Jhansidarshan.in