विधायक के जाने से अपवित्र हो गया यह देव स्थान, जानें फिर क्या हुआः रिपोर्ट- नेहा वर्मा
ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र के मुस्करा खुर्द गांव स्थित धूम ऋषि आश्रम में महिलाओं का प्रवेश वर्जित बताया जाता है। बीते एक पखवारे पहले विधायक मनीषा अनुरागी ने आश्रम पहुंच कर दर्शन किये। जिसके बाद ग्रामीणों ने देव स्थान को अपवित्र मानते हुए उसे पवित्र करने के साथ ही देवता को संगम स्नान कराया।
राठ क्षेत्र के मुस्करा खुर्द गांव में धूमऋषि का आश्रम स्थापित है। इस आश्रम में न सिर्फ गांव बल्कि दूर दराज के लोगों की अगाध आस्था है। ग्रामीणों ने बताया कि धम ऋषि हमेशा महिलाओं से दूर रहे। इस लिये उनके आश्रम में आज तक कोई महिला नहीं गई। बीते 12 जुलाई को गांव के परिषदीय विद्यालय में आयोजित ड्रेस वितरण कार्यक्रम में विधायक मनीषा अनुरागी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं थीं। कार्यक्रम के बाद वह आश्रम में दर्शन करने पहुंची। जैसे ही विधायक ने आश्रम की सीड़ियों पर कदम रखा ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि उस समय किसी भी ग्रामीण ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। विधायक के जाने के बाद गांव में कुछ दिन तक बरसात न होने पर लोगों ने इसे धू्रम ऋषि का अभिषाप माना। मुनादी कराते हुए गांव में एक आपात बैठक की गई। जिसमें तय हुआ कि महिला विधायक के आश्रम में जाने पर ऋषि नाराज हो गये हैं। पंचायत में तय हुआ कि मंदिर को पवित्र करने के साथ ही ऋषि को गंगा स्नान कराया जाये। ग्रामीणों ने चंदा कर इलाहाबाद स्थित संगम जाने की तैयारी की। बीते रोज करीब आधा सैकड़ा ग्रामीण चारपहिया वाहनों से इलाहाबाद गये। ग्रामीण धूम ऋषि के प्रतीक स्वरूप आश्रम की एक ईंट फूलों के सिंघासन पर स्थापित कर ले गये। गंगा स्नान के बाद विधि विधान से पूजा अर्चना की। ग्रामीणों ने बताया कि जब वह लोग ऋषि को गंगा स्नान के लिये ले जा रहे थे तभी गांव से निकलते ही जोरदार बारिस हुई। इस संबंध में विधायक मनीषा अनुरागी ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि महिला के जाने पर देवता नाराज हो जाते हैं। बताया कि ग्रामीणों के कहने पर वह आश्रम में दर्शन को गइंर् थीं। इसके बाद क्या हुआ इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं।