• Sun. Jan 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

18 जनवरी को विशेष अभियान दिवस पर सभी बूथ लेबिल अधिकारियों द्वारा आलेख्य मतदाता सूची पढ़ेंगे

ByNeeraj sahu

Jan 17, 2026
18 जनवरी को विशेष अभियान दिवस पर सभी बूथ लेबिल अधिकारियों द्वारा आलेख्य मतदाता सूची पढ़ेंगे
युवा, महिला एवं अर्ह मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित भी किये जाएंगे*
     अपर जिलाधिकारी (प्रशा)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव प्रताप शुक्ल ने अवगत कराया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-आलेख्य निर्वाचक नामाविलयों को प्रत्येक बूथ पर बूथ लेबिल अधिकारियों द्वारा दिनांक 06.01.2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची को पढ़ें जाने एवं युवा, महिला एवं अर्ह मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु विशेष अभियान दिवस दिनांक 18.01.2026 (रविवार) को निर्धारित किया गया है।
        आयोग के निर्देशानुसार विशेष अभियान दिवस दिनांक 18.01.2026 (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे से सांय 4.30 बजे तक अपने-अपने मतदान स्थलों पर उपस्थित रहकर बूथ लेबिल अधिकारियों द्वारा दिनांक 06.01.2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची को पढे जाने एवं युवा, महिला एवं बहू मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने की कार्यवाही सम्पन्न की जायेगी।
       अपर जिलाधिकारी (प्रशा)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कुल सचिव, बुन्देखण्ड विश्व विद्यालय, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत से अनुरोध किया है कि उक्त विशेष अभियान दिवस के अवसर पर जनपद के समस्त मतदान स्थल वाले स्कूल/कालेज आदि दिनांक 18.01.2026 (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक खुले रहेंगे और बूथ लेबिल अधिकारियों, बी०एल०ए० एवं वृद्ध/महिला मतदाताओं के बैठने हेतु आवश्यक फर्नीचर/कुर्सी एवं पीने हेतु शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु संबंधित स्कूलों/कालेजों के प्रधानाचार्य / प्राचार्य / प्रबन्धक आदि को अपने स्तर से सूचित करेंगे।
Jhansidarshan.in