ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार
अज्ञात कारणों के चलते एक नाबालिग छात्रा ने अपने सूने घर में फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीवीर गांव निवासी बराती अहिरवार अपने पूरे परिवार सहित दिल्ली में रह कर मेहनत मजदूरी करता है। उसकी 15 वर्षीय पुत्री निकेता उर्फ बिल्लो दिल्ली में कक्षा आठ की छात्रा है। बीते एक माह पूर्व वह दिल्ली से अपने गांव अपने दादा वासुदेव अहिरवार के यहां पर आई थी। बासुदेव ने बताया कि शनिवार को वह किसी काम से गांव में था। तभी दोपहर करीब दो बजे निकेता ने पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाया तथा फांसी पर झूल गया। जब फांसी पर झूल रही किशोरी पर परिजनों की निगाह पड़ी तो उनके होश उड़ गये। आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके।