• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

दर दर भटक रही ससुराल से ठुकराई महिला:रिपोर्ट-नेहा वर्मा

 

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद थाना मझगवां के ग्राम कुल्हैंडा निवासी एक महिला को उसके ससुरालियों द्वारा दहेज के लिये मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। पिता द्वारा एक लाख रूपये और दिये जाने के बावजूद ससुरालियों की दहेज की भूख शांत नहीं हुई। आरोप है कि विवाहिता को बंधक बनाकर मारपीट की जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता द्वारा स्थानीय थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई।
कुल्हैंडा गांव निवासी नरेश ने बताया कि बीते करीब चार वर्ष पूर्व उसने जालौन जनपद के आटा निवासी राहुल के साथ अपनी पुत्री आरती का विवाह किया था। दहेज की मांग को लेकर ससुराली उसकी पुत्री को प्रताड़ित करने लगें। एक वर्ष पूर्व उसने पंचायत के बीच पुत्री के ससुरालियों को एक लाख रूपये और दे दिये किन्तु उनकी दहेज की भूख शांत नहीं हुई। आरोप लगाया कि बीते 23 जनवरी को उसके पति राहुल, ससुर चंद्रभान, सास विमला, देवर रवि व ननद राधा ने उसे कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की। चीखपुकार सुनकर पड़ोसियों ने उसे बचाया तथा उपचार के लिये उरई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मायके पक्ष ने स्थानीय थाने में ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा पंजीक्रत कराया। तब से विवाहिता अपने पिता के घर पर ही रह रही है। आरोप लगाया कि पुलिस ससुरालियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। पुलिस के चक्कर लगा कर थक चुकी विवाहिता ने कोर्ट की शरण ली।

Jhansidarshan.in