• Sun. Jan 25th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म:रिपोर्ट-नेहा वर्मा

 

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

नाबालिग किशोरी ने मुहाल के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे को छेड़खानी में दर्ज कर आरोपी को बचाने का प्रयास किया। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर कार्यवाही की मांग की।
कसबे के एक मुहाल निवासी किशोरी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे वह पास मंे ही रहने वाली अपनी बड़ी बहन के घर जा रही थी। तभी जबरन उसे अपने घर ले गया। जहां पर बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर धमकी देता हुआ वहां से भाग गया। किशोरी रोती बिलखती अपने घर पहुंची तथा परिजनों को अपने साथ हुई घटना बताई। किशोरी ने बताया कि वह परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची तथा आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। किन्तु कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले को छेड़खानी में दर्ज कर लिया। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर कार्यवाही की मांग की। इस सम्बन्ध में कोतवाली पुलिस का कहना है कि किशोरी द्वारा जो तहरीर दी गई थी उसी आधार पर मुकदमा पंजीक्रत किया गया था। डाक्टरी परीक्षण में यदि दुष्कर्म की बात सामने आयेगी तो दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी जायेगी।

Jhansidarshan.in