• Fri. Oct 18th, 2024

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी के सामाजिक संगठनों ने बढ़ चढ़कर निभाई हिस्सेदारी 

ByNeeraj sahu

Oct 2, 2024
राम नवमी पर झांसी में आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम
– शोभायात्रा, गायन-वादन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित
– संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन ने किया कई तरह का आयोजन
– झांसी के सामाजिक संगठनों ने बढ़ चढ़कर निभाई हिस्सेदारी
30 मार्च, झांसी। भए प्रगट कृपाला श्रीराम जन्मोत्सव पर झांसी में गुरुवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए। अयोध्या शोध संस्थान, जिला प्रशासन झांसी और स्थानीय सामाजिक व धार्मिक संगठनों के साथ सिद्धेश्वर मंदिर से रघुनाथ मंदिर तक शोभायात्रा और कलश यात्रा आयोजित हुयी। बीकेडी चौराहा,  लोहामंडी, खंडेराव गेट सहित शहर के कई स्थानों पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गयी। शोभायात्रा से पूर्व सिद्धेश्वर मंदिर में बालकाण्ड का आयोजन हुआ जबकि शोभायात्रा के समापन पर रघुनाथ मंदिर में आरती हुयी और बधाई गीत और सोहर गीत गाये गए।
भए प्रगट कृपाला श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के समन्वयक देवराज चतुर्वेदी ने बताया कि भव्य शोभायात्रा के आयोजन में अयोध्या शोध संस्थान और जिला प्रशासन के साथ झांसी के सभी सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही मंदिरों में श्री राम चरित मानस के बालकाण्ड का पाठ, भजन कीर्तन, आरती, पारम्परिक सोहर और अन्य संस्कार गीतों के कार्यक्रम आयोजित हुए। शाम के समय बड़ा बाजार स्थित रामलीला मंच पर बेबी इमरान ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम और बधाई गीत प्रस्तुत किये गए।इस दौरान भरत राय, विजय नारायण तिवारी, विपुल तिवारी, मुकुल तिवारी और संजय दोसाज उपस्थित रहे।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नीति शास्त्री ने बताया कि संस्कृति विभाग के अयोध्या शोध संस्थान और जिला प्रशासन ने झांसी में राम नवमी के अवसर पर ऐतिहासिक आयोजन किया है। सिद्धेश्वर मंदिर से भगवान श्रीराम के प्राकट्य उत्सव की शोभायात्रा निकाली गयी। बग्घियों में श्रीराम के विविध रूप, उनके परिवार, केवट, शबरी आदि के स्वरुप की झांकियां शोभायात्रा में शामिल रहीं। चार किलोमीटर की यह शोभायात्रा विभिन्न मंदिरों से होती हुई मानिक चौक स्थित रघुनाथ मंदिर पर समाप्त हुयी। शहर के सभी सामाजिक और धार्मिक संगठन इसमें शामिल हुए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने पहली बार इस तरह का आयोजन किया है।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एस एस पी राजेश एस ने भ्रमण कर आयोजन का जायजा लिया। सिटी मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव और राजकीय संग्रहालय की प्रभारी निदेशक उमा पाराशर आयोजन के प्रबंधन में शामिल रहे। पूरे आयोजन में निवर्तमान मेयर रामतीर्थ सिंहल, पूर्व मंत्री बिहारीलाल आर्य, महानगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, शोभायात्रा के संयोजक विनोद अवस्थी, सक्षम, आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश जी, डॉक्टर नीति शास्त्री, साध्वी कल्पना, ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल की अर्चना गुप्ता, स्किल्ड इंडिया सोसायटी के नीरज सिंह, गिरधारी लाल, जेसीआई गूंज की संस्थापक अध्यक्ष रेखा राठौड़, विनोद अग्रवाल, व्यापारी नेता संजय पटवारी, मनमोहन गेड़ा, संतोष साहू, जयदीप खरे, अतुल मिश्रा, पुरकेश अमरया, पियूष रावत, संतराम पेंटर, संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष संदीप सरावगी, आशीष उपाध्याय डायरेक्टर अरबन कोऑपरेटिव बैंक झांसी, पुरुषोत्तम स्वामी, मुकेश अग्रवाल, संजय दीक्षित विश्वमित्र संस्था के अध्यक्ष, पूजा बंटी शर्मा आसरा संस्था की अध्यक्ष, सुनील रायकवार, संजय राष्ट्रवादी, महेंद्र वर्मा, मनोज चतुर्वेदी, बाल किशन नायक,  भूपेंद्र रायकवार, अभिषेक साहू, अनूप करोसिया, मुकेश सोनी, कार्तिकेय पचौरी, अतुल अग्रवाल किल्पन, अग्रिम शर्मा, मनमोहन मनु, संदीप गोस्वामी, अनूप, रोहित महरौली, अखिलेश चतुर्वेदी, रवि खटीक, विवेक, संतोष खरेला, दीपेंद्र सिंह राजावत, मनोज शर्मा, अभिषेक नायक, आनंद अग्रवाल, आदित्य तिवारी, राजीव पाठक, वीरेंद्र सिंहल, निलय बोस बांधव समिति काली बाड़ी, देवदत्त बुधोलिया, मनोज शर्मा, अजय साहू, सुंदर लिखार, धर्मेंद्र खरे, गोकुल दुबे, सुशीला दुबे आदि शोभायात्रा और पुष्पवर्षा में शामिल रहे।