हिन्दू नव वर्ष को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कोंच नगर में लगाये भगवा ध्वज, खूब लगाए जय श्री राम के जयकारा
2 अप्रैल को हिन्दू नव वर्ष मनाए जाने को लेकर हिन्दू संगठन काफी प्रसन्न है। हिन्दू नव वर्ष को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोगों के द्वारा हिन्दू घरों में भगवा ध्वज लगाने का कार्य किया जा रहा है। जय श्री राम की खूब जयकारा भी इस मौके पर लगाई गई।
कोंच में गोखले नगर व गांधी नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर खण्ड प्रचारक उपेन्द्र कुमार व
आशुतोष रावत भैया के नेतृत्व में दर्जन भर हिन्दू युवाओं ने घर-घर में जाकर भगवा ध्वज दिया। जिसे नागरिकों ने सहर्ष स्वीकार किया और ध्वज को प्रणाम भी किया। इस दौरान चल रहे हिन्दू संगठन के युवाओं ने जय श्री राम की जयकारा भी लगाई।
नगर में ध्वजा लगाने के कार्य में जुटे ही हमारी टीम-उपेन्द्र
कोंच में गोखले नगर व गांधी नगर में ध्वजा देने घर-घर हिन्दू परिवारों में ध्वजा देने जा रहे टीम के सदस्य राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर खण्ड प्रचारक उपेन्द्र कुमार ने कहा कि नगर में सभी भाई हमारे भगवा ध्वज लगाने का काम कर रहे हैं। उंन्होने कहा कि हिन्दू नव वर्ष धूमधाम से मनाया जायेगा। हमारे पास युवाओं की लम्बी फ़ौज इस समय है जो हर कार्य को निष्ठा व ईमानदारी से करती है। सभी मिल-जुलकर हिन्दू परिवारों में जाकर झंडा वितरण कर रहे हैं।