• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जवाहर नगर में गन्दगी का लगा अम्बार, साफ-सफाई की जगह नगर पालिका खुद डलवा रही ट्रैक्टर से नगर का कूड़ा कचरा

By

Mar 16, 2022

जवाहर नगर में गन्दगी का लगा अम्बार, साफ-सफाई की जगह नगर पालिका खुद डलवा रही ट्रैक्टर से नगर का कूड़ा कचरा

कोंच में जवाहर नगर में कंजड़ बाबा के पास कूड़ा कचड़ा डला हुआ है। जिससे यहां के इलाकाई लोग परेशान है। साफ-सफाई कराने वाली नगर पालिका यहाँ खुद कूड़ा डलवा रही है। जिससे यहां गन्दगी ही गन्दगी देखी जा सकती है।
कोंच नगर के मोहल्ला जवाहर नगर में कंजड़ बाबा मंदिर के पास भारी मात्रा में कूड़ा कचड़ा पड़ा हुआ है। जिससे यहाँ पर रहने वाले नागरिकों व दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस नगर पालिका की जिम्मेदारी साफ सफाई की होती है वही नगर पालिका यहाँ पर खुद कूड़ा डालने का काम कर रही है। यहां पर सुअर भी विचरण करते रहते हैं। गन्दगी के कारण यहां पर दुर्गन्ध से जीना दुश्वार है। इलाकाई लोगों ने बताया कि यहाँ पर फैली इस गन्दगी से भीषण गर्मी में कई गम्भीर बीमारी फैलने की भी आशंका है। स्थानीय लोगों ने यहाँ फैली गन्दगी को लेकर नगर पालिका से कई बार शिकायत भी की लेकिन इस समस्या की ओर बिल्कुल ही ध्यान नहीं दिया गया। यहां पर प्राचीन कंजड़ बाबा का मंदिर भी है। जहां श्रद्धालु भी आते रहते हैं उन्हें भी इस गन्दगी से परेशानी होती है। जवाहर नगर में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां जमकर उड़ाई जा रही है।

कई बार बताया गया पालिका के जिम्मेदारों को लेकिन फिर भी नहीं की गई गन्दगी साफ।
जवाहर नगर में कंजड़ बाबा स्थल के पास इस गंदगी को लेकर जब यहां के सभासद प्रतिनिधि बादाम सिंह कुशवाहा से बात की गई तो उनका कहना है कि उनका प्रयास यही रहता है कि उनके बार्ड में गन्दगी कहीं भी न दिखाई दे, हर जगह साफ सफाई हो। वह इस इलाके में फैली गन्दगी को लेकर कई बार नगर पालिका में कह चुके हैं इसके बाद भी साफ-सफाई नहीं की जाती है। उन्होंने खुद पालिका के जिम्मेदारों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कोई सुनने वाला नहीं है न ही धरातल पर कोई काम करने वाला दिख रहा है। वह खुद भी पालिका के कार्यों से असंतुष्ट दिखे।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in