*युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मूलचन्द्र निरंजन की जीत पर चलाये गोले*
By
Mar 11, 2022
*युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मूलचन्द्र निरंजन की जीत पर चलाये गोले*
भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने माधौगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मूलचन्द्र निरंजन की जीत से उत्साहित हैं। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने गोले चलाकर, गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। कोंच नगर के मारकंडेश्वर चौराहा पर भाजपा युवा मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां पर जमकर गुलाल उड़ाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां पर जय श्री राम की जयकारा और बुलडोजर बाबा की जय जैसे नारे लगाए। यहां पर गुलाल उड़ाने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने गोले भी चलाये और अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर भाजपा के भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, विश्व हिन्दू परिषद नगर अध्यक्ष साकेत शहदपूर्व नगर अध्यक्ष कमलेश चौपड़ा, प्रदीप गुप्ता, सुनीलकांत तिवारी, आकाश गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गर्ग बेटू, सौरभ पुरवार, बृजेन्द्र कुशवाहा, अबध यादव, इल्यास मकरानी नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, नदीम मकरानी बूथ अध्यक्ष, शाहरुख बूथ अध्यक्ष, रोहन पाटकर, मृदुल गौतम बूथ अध्यक्ष, मनीष चौधरी, अमित सोनी, बसन्त अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
नगर में मोटरसाइकिल से घूमे युवा मोर्चा कार्यकर्ता कोंच नगर में भाजपा प्रत्याशी मूलचन्द्र की निरंजन की जीत से गदगद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नगर में जगह-जगह मोटरसाईकिल से घूम घूमकर भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद और बुलडोजर बाबा की जय जैसे नारे भी लगाए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय जनता का भी धन्यवाद अदा किया।
भगवान मारकंडेश्वर की पूजा अर्चना भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कोंच नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया के साथ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारकंडेश्वर चौराहे के समीप विराजमान मारकंडेश्वर महाराज के दर्शन किये और उनको फूल माला भी अर्पित की। यहां पर सभी ने भगवान शिव शंकर की जयकारा भी लगाई और भगवान शिव शंकर से अपना आशीर्वाद बनाये रखने की कामना की।