*भाजपा की जीत एवं प्रदेश में बुलडोजर बाबा की पुनः वापिसी पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने नगर में मिठाई वितरण कर जताई खुशी:रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*
By
Mar 11, 2022
*भाजपा की जीत एवं प्रदेश में बुलडोजर बाबा की पुनः वापिसी पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने नगर में मिठाई वितरण कर जताई खुशी:रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*
गरौठा झांसी।। भारतीय जनता पार्टी को चार राज्यों में मिली प्रचंड जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने कस्बा गरौठा में मिठाई वितरण कर अपनी खुशी जताई। वहीं कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए भारतीय जनता पार्टी के विजय जुलूस की शुरुआत नगर पंचायत कार्यालय गरौठा से की गयी। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष हम्मीर सिंह निरंजन ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भाजपा की जीत पर खुशी जताई। एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कार्यालय में मिष्ठान वितरण कर डीजे की धुन पर जमकर नृत्य करते हुए जमकर आतिशबाजी की। जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मेन मार्केट सहित कस्बा के कई मोहल्लों में विजय जुलूस निकाला। इस मौके पर दयाशरण गुप्ता दयाशंकर रिछारिया प्रवेंद्र ढिपकई देवेंद्र गौतम हरीश व्यास गुड्डू पाठक नितिन मिश्रा अश्वनी तिवारी मयंक गुप्ता हरिश्चंद्र आर्य विनीता आर्य सुधा ठाकुर विनीता मिश्रा आशाराम आर्य दयाराम आर्य, महेंद्र आर्य हरिदास बर्मा सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।