भाजपा ने हमेशा ही जनता के साथ छल किया है। उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए भाजपा ने तीनों नए कृषि बिल को वापिस लेने का फैसला किया है, जिससे कि उनका चुनाव में नुकसान न हो जाये। यह बात आदित्य कुंज पर समाजवादी पार्टी के नेता अनिल वैद ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। अनिल वैद ने बताया कि अभी अन्य प्रदेश में हुए चुनाव में भाजपा को नुकसान हुआ है। इसीके मद्देनजर भाजपा बैकफुट पर आई और तीनों कृषि बिल वापिस लेने का फैसला लिया है। उंन्होने कहा कि भाजपा सरकार जब जब केन्द्र व प्रदेश में बनीं तब तब उसने सिर्फ जनता को छलने का काम किया है। देश व प्रदेश में बेतहाशा महंगाई है, लोग परेशान है, युवाओं को सरकारी सर्विस नसीब नहीं हो रही है। उन्होंने कृषि बिल वापिसी को किसानों की जीत बताया व भाजपा की हार बताया। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता सरनाम सिंह यादव, हरिश्चन्द्र तिवारी, मनोज इकड़या आदि मौजूद रहे।