• Wed. Apr 8th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झगड़ा करते चार लोगों पर पुलिस ने की शांतिभंग की कार्यवाही।रिपोर्ट-इदरीश बाबा मोंठ

झाँसीदर्शन न्यूज़

ग्रामीण एडिटर अवध बिहारी

मोंठ (झांसी)- शराब को लेकर दो पक्षो में झगड़ा हो गया। झगड़ा कर रहे चार लोगों के खिलाफ पुलिस के द्वारा शांति भंग की कार्रवाई की गई। जिसमें बताया गया है कि कस्बा के मुहल्ला अखाड़ा पुरा निवासी महेशचंद पुत्र काशीराम ,छोटू कुशवाहा पुत्र फूल सिंह, नारायण दास कुशवाहा पुत्र बनवारी कुशवाह और दीनदयाल कुशवाहा पुत्र बनवारी कुशवाह शराब को लेकर लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। तभी इसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दे दी ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों लोगों को पकड़कर थाना़ मोंठ ले आई ।जहां चारो लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका को देखते हुए धारा 151 की कार्रवाई की गई।
Jhansidarshan.in