• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जालौन में धूमधाम के साथ निकाली गई राम जवारे की भव्य शोभायात्रा, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

By

Apr 11, 2022

जालौन में धूमधाम के साथ निकाली गई राम जवारे की भव्य शोभायात्रा, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

 

जालौन-कोंच नगर में बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई राम जवारे की भव्य शोभायात्रा नगर में जगह-जगह स्वागत हुआ। वहीं शोभायात्रा में सुन्दर भगवान की झाँकियाँ भी चल रहीं थीं। श्रद्धालु खूब जय श्री राम की जयकारा लगाते हुए चल रहे थे नगर के चंदकुआं चौराहे से रामजवारे व श्रीराम शोभायात्रा का शुभारम्भ हुआ। यहाँ से जवारों को उठाकर गाड़ी पर रखा गया व श्रीराम जी का चित्र एवं भगवान राम-सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी की वेशभूषा में झाँकियाँ सजाई गईं थीं। शोभायात्रा में डीजे, ढोल, हारमोनियम व ढोलक बजती हुई चल रही थी। श्रीराम के भक्ति भजन गीतों पर राम जवारे मण्डल के लोग व श्रीराम भक्त नाचते हुए चल रहे थे। श्रीराम भक्त हांथों में भगवा झण्डे लेकर श्रीराम की जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। यह शोभायात्रा चंदकुआ से होते हुए स्टेट बैंक होते हुए लवली चौराहा, नई वस्ती, नगर पालिका से होती हुई सागर चौकी आकर अमरचंद्र महेश्वरी इण्टर कॉलेज से होते हुए भारत माता मन्दिर पहुँची। जहां पर शोभायात्रा का समापन हुआ व विधि विधान के साथ जवारों को भारत माता पर समर्पित किये गए। इस मौके पर राम जवारे आयोजक मण्डल के आशुतोष रावत, सुशील दूरवार मिरकू महाराज, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर खण्ड प्रचारक उपेन्द्र कुमार आदि बड़े ही भक्तिभाव के साथ चल रहे थे शोभायात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह शीतल जल, ठंडा शर्बत, हलुवा, चना आदि की व्यवस्था की गई थी। पूर्व सभासद तौसीफ अहमद ने पिलाया ठण्डा शर्बत श्रीराम शोभायात्रा व रामजवारे कार्यक्रम को लेकर कई जगह ठंडे पानी, शर्वत आदि की व्यवस्था थी। वहीं नगर पालिका के पूर्व सभासद तौसीफ अहमद ने भी शोभायात्रा में चल रहे लोगों को ठण्डा शर्बत पिलाया। तौसीफ अहमद अल्पसंख्यक समाज से ताल्लुक रखते हैं। उनके इस कार्य की रामभक्तों ने जमकर तारीफ की। पूरे नगर को पाट दिया गया था भगवा झण्डों से श्रीरामनवमी पर श्रीराम शोभायात्रा व रामजवारे कार्यक्रम को लेकर आयोजक मण्डल के लोगों द्वारा व श्रीराम भक्तों ने दिन-रात मेहनत करते हुए पूरे नगर को भगवा झण्डों से पाट दिया। जहाँ देखो वहीं भगवा झण्डे ही झण्डे दिखाई दे रहे थे।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in