• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*पापा मम्मी हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ*

By

Apr 8, 2022

*पापा मम्मी हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ*

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

गरौठा झांसी।। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में पंजीयन बढ़ाने एवं पढ़ाई की मुख्यधारा में बच्चों को शामिल करने की मुहिम शुरू हो गई है। आज शुक्रवार को कस्बा में स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय कन्या इंग्लिश मीडियम गरौठा के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने नगर में जन जागरूकता रैली निकाली एवं बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया।
जिसमें छात्र-छात्राओं ने नारे लगाते हुए कहा एक दो तीन चार साक्षरता की जय जयकार,
कोई ना छूटे इस बार शिक्षा है सबका अधिकार,
हिंदू मुस्लिम सिख इसाई मिलकर के सब करें पढ़ाई आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे
अब ना करो अज्ञानता की भूल हर बच्चे को भेजो स्कूल एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा घर-घर विद्या दीप जलाओ अपने बच्चे सभी पढ़ाओ, रैली निकालकर शिक्षा है सबका अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक किया।
इस मौके पर प्रधानाध्यापिका सरिता शर्मा हेमलता नगरिया अरविंद पाठक मनोज कुमार मिश्रा संदीप तिवारी गीता देवी शिक्षामित्र सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

इसके साथ ही कस्बा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली।
जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने अभिभावकों को लाउडस्पीकर के द्वारा नगर में घूम कर शिक्षा के प्रति जागरूक कर अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी स्कूल में कराने की अपील की।
स्कूल चलो अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने नारे लगाते हुए अभिभावकों को जागरूक किया
अनपढ़ होना है अभिशाप अब ना रहेंगे अंगूठा छाप शिक्षा से देश सजाएंगे हर बच्चे को पढ़ाएंगे।
लड़का लड़की एक समान यही संकल्प यही अभियान मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ।
इस मौके पर नरेश गुप्ता भानु प्रताप पवन कुमार अतुल गौर लोकभूषण यादव सुजीता नीलम संजय हरिओम संग्राम शबनम आकृति इमरान सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Jhansidarshan.in