• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कच्चा मकान ढहने से पुत्रियों सहित महिला घायल* *रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

By

Apr 3, 2022

*कच्चा मकान ढहने से पुत्रियों सहित महिला घायल*

*रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। कस्बा गरौठा के मोहल्ला सुभाष नगर में कच्चे मकान का छप्पर गिरने से महिला एवं उसकी दो पुत्रियां गंभीर रूप से हुई घायल।
कस्बा गरौठा निवासी राजाराम कुशवाहा का सुभाष नगर मुहल्ला में कच्चा मकान है आज दिनांक 3 अप्रैल को दोपहर लगभग 2:00 बजे के आसपास राजाराम की पत्नी विमला देवी अपनी दो पुत्रियों के साथ तखत पर लेटी हुई थी तभी अचानक मकान में लगा बड़ेरा (छप्पर) टूट कर गिर पड़ा जिससे विमला देवी एवं उनकी दो पुत्रियां दीपा उम्र 16 वर्ष एवं कामनी उम्र 14 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मकान का छप्पर गिरने की आवाज सुनकर आसपास रह रहे लोगों ने छप्पर के नीचे दबे घायलों को निकाला।
और इसकी जानकारी एंबुलेंस को दी एंबुलेंस के पहुंचने पर
तीनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले जाया गया।
जहां पर विमला देवी की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया है।
एवं दोनों पुत्रियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय में किया जा रहा है।

Jhansidarshan.in