• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त, घर में मचा कोहराम

By

Mar 16, 2022

18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त, घर में मचा कोहराम

 

कोंच नगर में एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना को लेकर घर में कोहराम मच गया। घर के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुँच गयी और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोखले नगर निवासिनी प्रियंका उम्र 18 वर्ष पुत्री कमलेश ने आज दोपहर के समय जब सभी लोग घर के खेत पर गए थे, तभी उसने घर में ही दरवाजे की चौखट से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दोपहर में जब प्रियंका के पिता घर पर खाना खाने आये तो उन्होंने देखा कि प्रियंका ने फांसी लगा ही है। जिस पर कमलेश चिल्लाता हुआ घर के बाहर निकला, जिस पर मोहल्ले के लोग जब घर के अंदर गए तो प्रियंका को फांसी के फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी कोतवाली कोंच पुलिस को दी गयी, जिस पर घटनास्थल पर मौके पर एसएसआई आनंद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना को लेकर पुलिस ने परिजनों व मोहल्ले वालों से भी पूंछतांछ की। प्रियंका ने फांसी क्यों लगाई, इसका सही कारण उसके घर के व मोहल्ले के लोग भी नहीं बता पा रहे हैं। मोहल्ले वालों ने बताया कि मृतका प्रियंका लम्बे समय से बीमार चल रही थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी लेकिन बीमारी के कारण वह फांसी नहीं लगा सकती थी। वह स्वभाव से काफी विनम्र थी, हर किसी को सम्मान देना उसकी आदत में था। मोहल्ले वाले भी प्रियंका की मौत से दुःखी है। 2 मई को थी प्रियंका की शादी होनी थी। प्रियंका के घर के लोग काफी खुश थे क्योंकि प्रियंका की शादी तय हो चुकी थी लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था, शादी के पहले ही प्रियंका ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घर में दो माह बाद होने वाले खुशी के कार्यक्रम गम में बदल गए।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in