• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*डबल इंजन की सरकार में आदर्श नगर पंचायत गरौठा की लखेरी नदी का बुरा हाल*

By

Mar 14, 2022

*डबल इंजन की सरकार में आदर्श नगर पंचायत गरौठा की लखेरी नदी का बुरा हाल*

*रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

 

गरौठा झांसी। नगर के किनारे से होकर बहने वाली लखेरी नदी की सफाई न होने के कारण गंदगी से अटी पड़ी है। नदी के पानी की सही प्रकार से निकासी न होने से कस्बा के लोगों में कई तरह की बीमारियों की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि नागरिक हर साल नदी की सफाई कराने की मांग करते हैं, डबल इंजन की सरकार होते हुए भी अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं।
लखेरी नदी नगर के किनारे से होकर बहती है। धीरे धीरे उसके आसपास की जगह पर घने और कांटेदार पेड़ होने से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे लखेरी नदी ने नाले का रूप ले लिया है लखेरी नदी को उसके पूर्व स्वरूप में लाने के लिए अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। पाइप लाइन का पानी नगर के कई हिस्सों में नहीं पहुंच पा रहा है जिससे लोगों को गंदे और बदबूदार पानी में कपड़े धोना और नहाना पड़ता है। इतना ही नहीं बल्कि लोगों को यही पानी पीना भी पड़ रहा है। नाला बनी नदी में कूड़ा भरा होने से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। बरसात में लखेरी नदी के आसपास बने मकानों में पानी भर जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। कस्वा वासियों का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से अभी तक नदी की सफाई नही कराई गई है कस्बा के लोगों ने नदी की सफाई कराए जाने की मांग की है।

Jhansidarshan.in