• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

आवारा पशुओं की समस्या से जूझ रहा किसान उप जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन रिपोर्ट दया शंकर साहू नरेंद्र सविता

ग्रामीण एडिटर कृृष्ण कुमार

झांसी कस्बा पूछ क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेरसा एकत्रित किसानों ने सामूहिक रूप से उप जिलाधिकारी मोठ अतुल कुमार को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि फसलों की बुवाई हो चुकी है ऐसे में ग्राम सहित क्षेत्र में आवारा रूप से घूम रहे गोवंश से उनकी फसल को भारी क्षति होने की आशंका सताती रहती है जिसके कारण सभी किसान परेशान बने हुए हैं किसानों ने बताया कि जरा सी भी चूक में सैकड़ों की संख्या में घूम रहे जानवर कई सौ बीघा जमीन को नष्ट करने की क्षमता रखते हैं ऐसे में खेतों की रखवाली दिन एवं रात्रि बराबर चल रही है जिससे किसानों को किसी अनहोनी के साथ ही बीमार होने की संभावनाएं हो रही है अन्ना पशुओं से दो-चार हो रहे किसानों ने जल्द व्यवस्था किए जाने की मांग की है व्यवस्थाएं ना होने की स्थिति में सभी किसानों ने एक स्वर में आंदोलन करने की बात कही ज्ञात है कि गौ संरक्षण के सरकारी वादे एवं व्यवस्था नाकाफी साबित हो रहे हैं स्थाई अस्थाई गौशालाओं के निर्माण के बावजूद भी भारी मात्रा में गोवंश ग्रामों के चौराहों पर एवं सड़कों पर देखने को मिल सकते हैं ऐसे में खेतिहर किसान आवारा गोवंश के कारण परेशान बना हुआ है ज्ञापन के समय वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानु प्रताप सिंह, राजकुमार राजपूत, मुजीब खान, प्रभु दयाल, जावेद, पंजाब सिंह, हरिदास, बाबूलाल, सहित करीब 3 दर्जन से अधिक किसान मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*

You missed