• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बचत कार्यालय में मनाया गया “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस”

ByNeeraj sahu

Oct 7, 2024

** बचत कार्यालय में मनाया गया “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस”

** महिलाएं शिक्षा के माध्यम से जीवन में आने वाली प्रत्येक चुनौतियां का कर सकती है डटकर सामना

** स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं की आय में हो रही निरंतर वृद्धि

** वर्तमान सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु पूर्ण रूप से तत्पर : सदस्य विधान परिषद।
—————————————-
झाँसी: आज महिला प्रधान अभिकर्ता ग्राम प्रधान पाडोरी, विकासखंड मोठ, की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन जिला बचत कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में सदस्य, विधान परिषद, श्रीमती रमा निरंजन मुख्य अतिथि एवं डॉ0 श्रीमती निरुपमा सचान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में प्रभारी सहायक निदेशक बचत श्री अरविंद गौर ने बताया कि जनपद में 650 महिला भी करता है जिनके माध्यम से औसतन ₹25 करोड़ की बचत की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना जैसी महामारी के समय में भी महिला प्रधान अभिकर्ता द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर प्रत्येक घर में बचत करने का संदेश दिया गया और उनके परिवार में कोरोना पीड़ित व्यक्तियों को साहस बनाए रखने हेतु प्रेरित किया गया। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन पूरे विश्व की महिलाओं को समर्पित है। महिलाएं समाज का एक अभिन्न अंग हैं, जिनकी भूमिका परिवार, समाज और राष्ट्र तीनों के निर्माण और विकास में अतुलनीय है। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। समान अवसर, सम्मान और अधिकार न मिल पाने के कारण स्त्री को अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ता है। इसी स्थिति को मजबूत बनाने, उनको समान अवसर दिलाने और योग्य महिलाओं के योगदान के लिए उनके सम्मान के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिला जन शक्तियों द्वारा अपने जीवन के अनुभव, उपलब्धियां, संघर्ष एवं सफलता की यात्राएं भी साझा की गईं। इस दौरान ग्राम प्रधान पडौरी विकासखंड मोंठ ने बताया कि मेरे द्वारा सन 1982 से बचत विभाग में अभिकर्ता के रूप में कार्य किया जा रहा है महिलाओं का सम्मान प्रत्येक नागरिक को करना चाहिए क्योंकि किसी भी देश के विकास के लिए महिलाओं को सशक्त होना अति महत्वपूर्ण कारक है। कार्यक्रम में डॉ निरुपमा सचान ने कहा कि आज के समय में महिलाओं को विकास के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयत्न करना चाहिए इस हेतु महिलाएं अपने बच्चों विशेषकर अपनी बेटियों को अनिवार्य रूप से शिक्षित बनाएं जिससे वह शिक्षा की माध्यम से अपने जीवन को विकास के पथ पर आगे बढ़ा सकें।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से दिन प्रतिदिन अपनी आय में वृद्धि कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का शिक्षित होना आज के समय में अति आवश्यक है क्योंकि जब हमारी बेटियां शिक्षित होंगी तो वह जीवन में आने वाली प्रत्येक चुनौतियों का डटकर सामना कर सकती हैं।
इस अवसर पर व्यक्तिक सहायक मंडलायुक्त झांसी फिरोजा, निदेशक एल्पाइन किड्स श्रीमति प्रीति गुप्ता, वरिष्ठ लोको पायलट श्रीमति राखी, विक्रमजीत कौर, नीलम अग्रवाल, महिला प्रधान अभिकर्ता श्रीमती दीप्ति पांडे, श्रीमति राजेश्वरी निरंजन, श्रीमती रचना सोनी, श्रीमति डॉली श्रीवास्तव, मनिका रावत, श्रीमति ज्योति सिंह सहित अन्य महिला जनशक्ति उपस्थित रहीं।
————————————–
सूचना कार्यालय, झांसी द्वारा प्रसारित।

Jhansidarshan.in