*एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपाइयों ने सामी में की बैठक ,ब्राम्हण महा सभा के पूर्व अध्यक्ष देवी दयाल रावत की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम*
By
Mar 27, 2022
*एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपाइयों ने सामी में की बैठक ,ब्राम्हण महा सभा के पूर्व अध्यक्ष देवी दयाल रावत की अध्यक्षता में हुआ कार्यक्रम*
कोंच /जालौन- कार्यक्रम आयोजक आनंद पचौरी ने एमएलसी चुनाव को लेकर सचिवालय सामी पर ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 36 सीटों पर चुनाव होना है। भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। झांसी, जालौन ,ललितपुर से भारतीय जनता पार्टी ने रमा निरंजन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार को ग्राम प्रधान आनंद पचौरी ने ग्राम सामी मैं बने सचिवालय पर ग्राम प्रधान और बीड़ीसीयो के साथ बैठक की। ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दोबारा से भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से सरकार आई है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराए गए विकास कार्य व सरकार द्वारा चलाई गई कई जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचा है। जिसके चलते प्रदेश के लोगों ने दोबारा से भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताते हुए पार्टी को प्रदेश में प्रचंड बहुमत दिया है। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए मतदान होना है। सब लोगों को मिलकर पार्टी की प्रत्याशी रमा आरपी निरंजन को भारी वोटों से विजय बनाना है। प्रत्याशी रमा आरपी निरंजन ने कहा क्षेत्र का विकास निष्पक्ष तरीके से किया जायेगा। विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आमोद उदैनिया प्रधान सींगपुरा, जिला पंचायत सदस्य दिरावटी आनंद बाबू बोहरा, विनोद व्यास कैलिया प्रधान, पार्थ रावत, छोटू चतुर्वेदी, राघव मिश्रा, सन्तोष मिश्रा, हरिओम बुधौलिया, राजेश, अवदेश प्रधान पचीपुरी, गोपाल दास प्रधान भडारी, रामप्रकाश प्रधान महेशपुरा, प्रधान एवं दर्जनों प्रधान बी डी सी मौजूद रहे।