• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमा निरंजन को जिताने के लिए सघन जनसम्पर्क जारी, विकास की बात कहकर मांगा जा रहा समर्थन*

By

Mar 26, 2022

*एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमा निरंजन को जिताने के लिए सघन जनसम्पर्क जारी, विकास की बात कहकर मांगा जा रहा समर्थन*

 

झांसी-ललितपुर-जालौन सीट से भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रत्याशी रमा निरंजन का सघन जनसंपर्क अभियान शुरू हो गया है। जिसको लेकर आज रमा निरंजन का चुनावी सम्पर्क अभियान शुरू हो गया है। रमा निरंजन वर्तमान में एमएलसी हैं और उनके प्रतिनिधि उनके पति आर.पी. निरंजन है। जिनके नेतृत्व में यह चुनाव लड़ा जा रहा है और प्रचार-प्रसार भी शुरू हो गया है।
कोंच में माधौगढ़ विधानसभा से भाजपा विधायक मूलचन्द्र निरंजन के आवास से विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए रणनीति बनाई गई। यहां पर विधायक निवास पर एमएलसी प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन का स्वागत हुआ व शिष्टाचार भेंट भी हुई। भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चल रहे थे और भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद व योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। यहाँ से भाजपा प्रत्याशी रमा निरंजन का काफिला नगर के सभासदों,कई ग्राम के प्रधानों व बीडीसी के घरों पर गए। जहाँ पर उनसे विकास के नाम पर वोट मांगे गए और विकास कार्य कराने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि अगर विकास कराने वाली कोई पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। एमएलसी प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन का रामकुण्ड पर अनिरुद्ध निरंजन/राघवेन्द्र निरंजन चमरसेना के आवास पर भी भव्य स्वागत हुआ व बैठक भी हुई। जिसमें आर.पी. निरंजन ने रमा निरंजन को पुनः विजय बनाने की व सभी से सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर नंदकिशोर पटेल पचीपुरा प्रधान प्रतिनिधि, मुलायम सिंह ग्राम प्रधान रवा, कुलदीप चतुर्वेदी मुखिया घुसिया, अरविंद निरंजन मुनिया बसोब, राघवेंद्र पटेल चमरसेना, अंकुर पटेल गोवर्धनपुरा, गोपाल जी किशुनपुरा, सनद नरी आदि मौजूद रहे।

भाजपा ने रमा को प्रत्याशी घोषित किया उसके लिए पार्टी का बहुत-बहुत धन्यवाद-आर.पी. निरंजन

भारतीय जनता पार्टी से झांसी-ललितपुर-जालौन उत्तर प्रदेश विधानसभा परिषद से रमा निरंजन को प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर उनके प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश ने जो मौका रमा निरंजन को दिया है उसके लिए वह बहुत बहुत धन्यबाद देते हैं। उंन्होने कहा कि गांव-गांव सौर ऊर्जा, शिक्षा, खड़ंजा, नाली आदि का जाल बिछाकर विकास कार्य इतनी तेजी से किया जाएगा कि कोई भी गांव के ग्रामीण कह नहीं पाएंगे कि उनके यहाँ विकास नहीं हुआ है।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in