• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*दबंगों ने घर मे घुसकर निर्वस्त्र कर महिला के साथ कि मारपीट,महिला को आई कई गम्भीर चोटें,*

By

Mar 25, 2022

*दबंगों ने घर मे घुसकर निर्वस्त्र कर महिला के साथ कि मारपीट,महिला को आई कई गम्भीर चोटें,*

0 एट पुलिस अभी तक दबंगो को नही कर सकी गिरफ्तार

0 एट थाने के ग्राम सतोह का मामला

0 पीड़िता ने उच्च अधिकारियों व एट थाने में तहरीर देकर उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

जालौन:-ग्राम सतोह में दबंगों ने एक मकान के विवाद को लेकर पूजा पत्नी राजेंद्र सिंह के घर मे घुसकर महिला को निर्वस्त्र कर जमकर, गाली गलौच करते हुए महिला व उसके पति के साथ जमकर मारपीट कर दी है। पीड़ित महिला ने उच्च अधिकारियों व एट थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। आज महिला द्वारा मीडिया को बताया गया कि एट पुलिस उसकी 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी बिल्कुल मदद नही कर रही हैं। पीड़िता ने पूर्व में भी जनपद के उच्च अधिकारियों को भी पूरी घटना के बारे में एक प्रार्थना पत्र देकर अवगत करा दिया था। महिला का कहना है अगर उसकी पुलिस कोई मदद नही करेगी तो वह अपने परिजनों के साथ मिलकर प्रदेश के मुखिया के पास जाकर पूरी घटना के बारे में अवगत कराएगी। पीड़ित महिला पूजा ने एट थाना इंजार्ज पर भी कई गम्भीर आरोप लगाए है।
महिला ने मीडिया के सामने रोते- रोते बताया है कि अगर मुझे न्याय नही मिला तो अन्यथा की स्थिति में अपने परिजनों के साथ मिलकर आत्महत्या कर लूँगी।

निर्वस्त्र कर महिला से मारपीट की पूरी घटना 24 मार्च गुरुवार की बताई गई है कोंच विकासखंड के ग्राम सतोह की महिला पूजा पत्नी राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम सतोह ने एट पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि मेरे मकान के बाबत एक मुकदमा कोर्ट में चलने के कारण गाँव के उक्त दबंग किस्म के लोग रंजिश बस मेरे घर में घुस आये व मुझे निर्वस्त्र कर मेरे साथ मारपीट की है। पूरी घटना पीड़िता के द्वारा 24 मार्च की सुबह 6 बजे की बताई गई है।पीड़िता ने बताया कि में व उसका पति घर के बाड़े में जानवरों का कामकाज करने गयी था। तभी उसी समय गाँव के ही उक्त दबंगों ने मिलकर घर मे घुसकर पीड़ित महिला को( नग्न) निर्वस्त्र करके उसके साथ मारपीट की एवं इसके बाद भी घर से बाहर खींचकर ले गए और नग्न अवस्था में मेरे साथ जमकर मारपीट की जिससे पीड़ित महिला के शरीर मे कई गम्भीर चोटें आई है व पीड़िता जिंदगी और मौत से जूझ रही है। निर्वस्त्र कर मारपीट की घटना पीड़ित महिला की पुत्री निशा के सामने की गई है एवं उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। पीड़ित महिला इस मारपीट में बुरी तरह से घायल हुई हैं। पीड़ित महिला अपने पति व पुत्री के साथ एट थाने भी गयी और प्रार्थना पत्र भी दिया गया। लेकिन 24 घण्टे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अभी तक पीड़ित महिला व उसके परिजनों को न्याय नही मिल पाया है। सरेआम निर्वस्त्र होकर अपमानित हुए पीड़ित महिला ने पूरे मामले की तहरीर एट थाने में देकर अवगत करा भी दिया था। पीड़ित महिला ने उक्त दबंगों पर करवाई की मांग की है। पीड़ित महिला पूजा ने मीडिया को अवगत कराया है कि अगर उक्त दबंगों के खिलाफ एट पुलिस ने सख्त से सख्त कार्रवाई नही की तो वह अपने परिजनों के साथ मिलकर विवश होकर कुछ गलत करने के लिए बाध्य होगी। वही पीड़ित महिला के साथ निर्वस्त्र कर मारपीट के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भी उदासी है, मगर दबंगों के प्रति भय व्याप्त होने के कारण लोग मौन है?

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in