• Wed. Apr 1st, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*महाकालेश्वर मंदिर में अभिषेक किया रिपोर्ट:- प्रदीप*

*महाकालेश्वर मंदिर में अभिषेक किया रिपोर्ट:- प्रदीप*

आज सावन माह के द्वितीय सोमवार के उपलक्ष में बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति के द्वारा बड़े गांव गेट बाहर स्थित महाकालेश्वर मंदिर पर अभिषेक का कार्यक्रम किया गया। सभी शिव भक्तों ने भगवान से प्रार्थना की।
कोरोना की तीसरी लहर से हमारा देश भोलेनाथ जी बचाएं और इस भयानक बीमारी को हमारे देश से जड़ से खत्म करने के लिए प्रार्थना की। और सभी शिव भक्तों से अनुरोध किया कि वह अपने घर में रहकर भी अभिषेक का कार्यक्रम कर सकते हैं और भोलेनाथ से इस कोरोना को दूर भगाने के लिए प्रार्थना कर सकते हैं। कल से ही बुंदेलखंड क्षेत्र में भयंकर बारिश चल रही है भक्तों का भरोसा शिव जी के प्रति रहा और लोगों ने इस भयानक बारिश में मंदिर जाकर अभिषेक का कार्यक्रम किया और भगवान से सभी के उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की। आज के इस कार्यक्रम में अमित बुधौलिया जी ने कार्यक्रम की अगुवाई की एवं मुख्य रूप से राजेंद्र पचोरी, पुरुषोत्तम श्रृंगीऋषी, रविकांत मिश्रा, नीरज सिंह, अभिषेक सोनाकिया, सत्यम महाराज एवं अन्य शिव भक्त उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in
*मा0 मुख्यमंत्री जी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, ग्रोथ मानीटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन का वितरण, आंगनबाड़ी केन्द्र भवन की नई डिजाइन का विमोचन तथा आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों का लोकार्पण/परियोजनाओं का शिलान्यास लोक भवन लखनऊ में किया*
प्रेस विज्ञप्ति सूवि झांसी दिनांक 30 मार्च 2026

You missed