• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मानदेय बढ़ने पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों में खुशी की लहरःरिपोर्ट-नेहा वर्मा

मानदेय बढ़ने पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों में खुशी की लहरः रिपोर्ट नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद के राठ कसबे में आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन की एक बैठक आयोजित हुई। अतरौलिया मुहल्ले के परिषदीय विद्यालय में आयोजित बैठक में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाये जाने का निर्णय लेने पर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश प्रवक्ता याश्मीन खातून ने बताया कि प्रदेश सरकार ने आंगनाबड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय आठ से दस हजार रूपये तथा सहायिकाओं का मानदेय चार से पांच हजार रूपये करने का निर्णय लिया है। जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री द्वारा 25 जून से 30 जून के बीच किसी भी समय की जा सकती है। जिला उपाध्यक्ष शशि त्रिपाठी ने कहा कि आगनबाड़ी कर्मचारियों ने अपना हक पाने के लिये अथक संघर्ष किया। जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश सरकार को कर्मचारियों के हित में निर्णय लेना पड़ा। राठ ब्लाक अध्यक्ष अभिलाषा नगायच ने कहा कि कर्मचारियों का संघर्ष रंग लाया तथा सरकार को इस ओर सोचने पर मजबूर कर दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष अमिता श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शशि त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मंजू गुप्ता, ऊषा किरण, कल्पना पाठक, संध्या यादव, मधु, चन्दन, प्रेमवती, मीनू आदि मौजूद रहीं।

Jhansidarshan.in