• Tue. Jun 9th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

यात्रियों की सुविधा हेतु झांसी–हड़पसर विशेष ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा

ByNeeraj sahu

Jun 9, 2026

यात्रियों की सुविधा हेतु झांसी–हड़पसर विशेष ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा

यात्रियों की बढ़ती मांग एवं अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–हड़पसर–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष ट्रेनों के कोच संयोजन में संशोधन किया गया है। इस संशोधन के तहत ट्रेनों में एक अतिरिक्त स्लीपर श्रेणी (Sleeper Class) कोच लगाया जाएगा।

वर्तमान में इन विशेष ट्रेनों में 21 कोच लगाए जा रहे हैं, जिनमें 01 द्वितीय वातानुकूलित (Second AC), 03 तृतीय वातानुकूलित (Third AC), 09 स्लीपर श्रेणी, 06 सामान्य श्रेणी तथा 02 एसएलआर कोच शामिल हैं।
संशोधित व्यवस्था के अनुसार अब इन ट्रेनों में 01 द्वितीय वातानुकूलित (Second AC), 03 तृतीय वातानुकूलित (Third AC), 10 स्लीपर श्रेणी, 06 सामान्य श्रेणी तथा 02 एसएलआर कोच लगाए जाएंगे। इस प्रकार स्लीपर श्रेणी के कोचों की संख्या 09 से बढ़ाकर 10 कर दी गई है तथा कुल कोचों की संख्या 21 से बढ़कर 22 हो जाएगी।

01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–हड़पसर विशेष : 10 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक

01921 हड़पसर–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष : 11 जून 2026 से 16 जुलाई 2026 तक

01924 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–हड़पसर विशेष : 13 जून 2026 से 11 जुलाई 2026 तक

01923 हड़पसर–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष : 14 जून 2026 से 12 जुलाई 2026 तक

यह व्यवस्था गाड़ी संख्या 01922/01921 तथा 01924/01923 वीरांगन लक्ष्मीबाई झांसी–हड़पसर–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष ट्रेनों में  उपरोक्त निर्धारित अवधि के दौरान लागू रहेगी। अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए जाने से यात्रियों को अधिक आरक्षित बर्थ उपलब्ध होंगी तथा यात्रा के दौरान सुविधा में वृद्धि होगी।

(2).

झांसी मंडल द्वारा वर्तमान मई माह में स्क्रैप निस्तारण से 5.809करोड़ की आय, संसाधन प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में झांसी मंडल द्वारा संसाधनों के कुशल प्रबंधन एवं राजस्व संवर्धन की दिशा में मई 2026 माह में स्क्रैप निस्तारण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है।

माह के दौरान मंडल द्वारा 303.397 मीट्रिक टन स्क्रैप निस्तारण हेतु ऑफर किया गया। माह के प्रारंभ में स्क्रैप का ओपनिंग बैलेंस 1265.373 मीट्रिक टन था। प्रभावी योजना एवं सतत मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप मई 2026 में कुल स्क्रैप बिक्री से ₹5.809 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया, जो मंडल की वित्तीय दक्षता को दर्शाता है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 1578.66 मीट्रिक टन स्क्रैप तथा 23000 पीएससी स्लीपरों की बिक्री की जा चुकी है, जिससे ₹9.182 करोड़ का कुल राजस्व प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि रेलवे की अनुपयोगी सामग्री के उचित एवं पारदर्शी निस्तारण की नीति का प्रत्यक्ष परिणाम है।

स्क्रैप प्रबंधन की इस सुव्यवस्थित प्रक्रिया से न केवल अनुपयोगी सामग्री का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित हुआ है, बल्कि रेलवे परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग तथा अतिरिक्त राजस्व सृजन को भी बढ़ावा मिला है।

झांसी मंडल द्वारा स्क्रैप निस्तारण में प्राप्त यह सफलता वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता एवं कुशल संसाधन प्रबंधन के प्रति मंडल की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करती है।

 
(3).

महोबा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी अभियान: बिना टिकट एवं गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर सख्त कार्रवाई, ₹1.75 लाख जुर्माना वसूला

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 08 जून 2026 को महोबा रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों, अनाधिकृत वेंडर्स तथा स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध व्यापक किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखना, यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना था।
अभियान के दौरान स्टेशन के सभी प्रवेश एवं निकास द्वारों पर टिकट चेकिंग स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) एवं जीआरपी कर्मियों की विशेष तैनाती की गई। सघन जांच व्यवस्था के चलते बिना टिकट एक भी व्यक्ति स्टेशन परिसर में प्रवेश अथवा निकास नहीं कर सका। इस कार्रवाई से बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों में हड़कंप की स्थिति रही।
अभियान के अंतर्गत  ट्रेनों में व्यापक जांच की गई, विशेष रूप से महिला एवं दिव्यांग कोचों की भी जांच की गई।
जांच के दौरान स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में गंदगी फैलाने, नियमों की अवहेलना करने तथा अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की गई। साथ ही यात्रियों को स्वच्छता बनाए रखने तथा रेलवे संपत्ति को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक भी किया गया। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी गंदगी फैलाने वालों एवं नियम उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
अभियान के दौरान 268 बिना टिकट / अनियमित यात्रियों से कुल ₹1,75,120/- का जुर्माना वसूला गया।
झांसी मंडल यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं बेहतर यात्रा अनुभव के लिए प्रतिबद्ध है।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे वैध टिकट लेकर यात्रा करें, स्टेशन एवं ट्रेन परिसर को स्वच्छ रखें तथा खाद्य सामग्री केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें।

 
(4). 

झांसी मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा-2026 के अभ्यर्थियों के लिए किए गए खास इंतजाम, चलाई गई एग्जाम स्पेशल ट्रेन

झांसी मंडल द्वारा यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवागमन को देखते हुए झांसी मंडल प्रशासन द्वारा आवश्यकतानुसार एग्जाम स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया, जिससे परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंडल रेल प्रबंधक झांसी श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्ग निर्देशन में पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। सभी सम्बंधित स्टेशनों पर परीक्षार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर तथा प्रवेश/निकास द्वारों पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं । इसके साथ ही मंडल स्तर पर स्थापित वार रूम से प्रमुख स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है । अधिकारियों द्वारा भीड़ की स्थिति, यात्री आवागमन तथा प्लेटफॉर्म व्यवस्था का सतत अवलोकन किया जाता रहा, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
झांसी मंडल द्वारा संचालित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नाकित है :
रेलवे प्रशासन (झांसी मंडल) द्वारा दिनांक 08.06.2026, 09.06.2026 एवं 10.06.2026 को विशेष प्रबंध किए गए हैं। अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन के लिए झांसी मंडल से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं निम्नलिखित हैं:

1. परीक्षा हेतु विशेष ट्रेनों (Exam Special Trains) का संचालन

एग्जाम स्पेशल ट्रेन (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी/ललितपुर से कानपुर/प्रयागराज): परीक्षा के तीनों दिन (08, 09 और 10 जून 2026) अभ्यर्थियों की वापसी और जाने के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी / ललितपुर और बांदा  से कानपुर / प्रयागराज के मध्य एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है ।

Jhansidarshan.in

You missed