• Fri. Jun 5th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

ByNeeraj sahu

Jun 5, 2026

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन

झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय बच्चों के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समापन समारोह में शिविर में विभिन्न खेलों एवं गतिविधियों में प्रतिभाग करने वाले लगभग 170 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं टी-शर्ट प्रदान कर उनका तथा प्रशिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा खेल भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल जीवन में टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।

शिविर के दौरान बच्चों को आत्मरक्षा, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, कैरम, डांस एवं शतरंज सहित विभिन्न खेलों एवं गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन अवसर पर प्रशिक्षार्थियों ने शिविर के दौरान अर्जित कौशल का प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित जनों ने सराहना की।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सीनियर इंस्टीट्यूट में स्थित पार्क में वृक्षारोपण भी किया गया।

समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा)श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, श्री नंदीश शुक्ला अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेटिंग), मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) श्री अमन वर्मा, श्री नीरज भटनागर, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) श्री ए.पी. गौतम, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) श्री सतवीर सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री सत्यसाधन सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, सहायक कार्मिक अधिकारी श्री आदेश कुमार मिश्रा, श्री वीरेंद्र अहिरवार तथा श्री सत्यपाल सिंह (एससी/एसटी एसोसिएशन) सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर इंस्टीट्यूट कमेटी के सचिव श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्री शोभाराम राय, कोषाध्यक्ष श्री स्वर्ण सिंह ठाकुर तथा समिति के सदस्य श्री ब्रजेंद्र यादव, श्री वहीद खान, श्री इंद्रपाल सिंह भदौरिया, श्री अभिषेक रायकवार, श्री जितेंद्र रायकवार, श्री अतहर निहाल सिद्दीकी, श्री तनवीर अहमद, श्री नवीन मिश्रा एवं श्री शरीफ खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री स्वर्ण सिंह ठाकुर ने किया तथा अंत में श्री शोभाराम राय ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Jhansidarshan.in