राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का झांसी भ्रमण कार्यक्रम 15 से 17 जून तक निर्धारित
——————-
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) डॉ. बबीता सिंह चौहान जी का 15 जून से 17 जून 2026 तक जनपद झांसी भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। भ्रमण के दौरान महिला सुरक्षा, कल्याण एवं जनसुनवाई से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय अध्यक्ष जी राज्य महिला आयोग 15 जून को आगरा से प्रस्थान कर झांसी पहुंचेंगी तथा दतिया एवं ओरछा स्थित मंदिरों में दर्शन-पूजन के उपरांत रात्रि विश्राम झांसी में करेंगी।
मा0 अध्यक्ष जी दिनांक 16 जून को जिला महिला चिकित्सालय, झांसी का निरीक्षण करेंगी तथा गोद भराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इसके पश्चात स्थानीय गेस्ट हाउस में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं महिलाओं से संबंधित प्रकरणों पर जनसुनवाई करेंगी। सांयकाल में माननीय अध्यक्ष जी गोंदू कम्पाउंड स्थित झांसी लायंस वृद्धाश्रम के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। 17 जून को वह स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट/वार्ता के उपरांत नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।