• Wed. Apr 22nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

राठ में अर्धनग्न शव मिलने से मचा हड़कंपःरि.नेहा वर्मा

राठ में अर्धनग्न शव मिलने से मचा हड़कंपःरि.नेहा वर्मा

ग्रामीण एडिटर धीरेन्द्र रायकवार

हमीरपुर जनपद, राठ कोतवाली क्षेत्र के कैंथी गांव में एक अज्ञात बृद्ध का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान ने शव मिलने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए अस्पताल में शिनाख्त के लिये रखवा दिया। राठ कोतवाली के कैंथी गांव के बाहर पुल के पास एक अज्ञात बृद्ध का शव पड़ा मिला। ग्राम प्रधान से सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों द्वारा शव की शिनाख्त नहीं हो पाई जिस पर उसे शिनाख्त के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। शव अर्धनग्न अवस्था में था। कमर के ऊपर वाले हिस्से में कोई भी कपड़ा नहीं था जबकि नीचे उसने पर्दनी पहनी हुई थी। उम्र करीब 70 वर्ष के लगभग बताई जा रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई।

Jhansidarshan.in