मंत्री जी, खाद्य एवं रसद विभाग ने लाभार्थी सम्मेलन में लाभार्थियों से किया संवाद*
*10 लाभार्थी परिवारों को राशन कार्ड तथा 10 लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के कनेक्शन वितरित*
——————-
श्री मनोज कुमार पाण्डेय, मा० मंत्री जी, खाद्य एवं रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति की अध्यक्षता में तहसील सदर के विकासखण्ड बबीना की ग्राम पंचायत रक्सा में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया।
मा0 मंत्री जी द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि जन चौपाल एवं जनसंवाद किए जाने का मुख्य उद्देश्य है कि शासन द्वारा चलायी जा रही लाभार्थीपरक योजनाओं को और अधिक जन कल्याणकारी बनाया जा सके एवं अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिया जा सके। यशस्वी मा0 प्रधानमंत्री जी के कुशल निर्देशन में कोरोनाकाल से ही 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क वितरण कराया जा रहा है जिससे लाभार्थियों को जीविकोपार्जन में सुगमता हुई है तथा उनके परिजनों को भरपूर पोषण प्राप्त हो रहा है। यशस्वी मा० प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन एवं मा० मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में उ०प्र० के 16 करोड़ लाभार्थी को खाद्य एवं रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के द्वारा निःशुल्क खाद्यान्न से लाभांवित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यशस्वी मा० प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन एवं मा० मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में सभी पात्र परिवारों को आवास, पेयजल योजना, शौचालय, पेंशन आदि योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने लाभार्थियों को यह भी अवगत कराया है कि सरकार के द्वारा अन्नपूर्णा भवन के निर्माण में कार्डधारकों स्वच्छ वातारण में सुगमता से खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था की गयी है। उचित दर विक्रेताओं को गर्मी के दृष्टिगत दुकान पर शुद्ध पेयजल की व्ययवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।
लाभार्थी सम्मेलन में मा० मंत्री जी के द्वारा लाथार्थियों से संवाद करते हुए खाद्य एवं रसद विभाग तथा नागरिक आपूर्ति द्वारा चलायी जा रही योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, उज्जवला योजना के विषय में जानकारी की गयी। संवाद के दौरान लाभार्थियों के द्वारा अवगत कराया गया है कि अब उन्हे ई-वेईंग से लिंक पी०ओ०एस० मशीन से माध्यम से सम्पूर्ण मात्रा निःशुल्क प्राप्त हो रही है जिससे उन्हें जीविकोपार्जन में काफी मदद मिली है तथा परिवार का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर हुआ है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थीयों ने बताया कि पहले उन्हे लकड़ी चूल्हे आदि पर खाना पकाने से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता था अब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन मिलने से जीवनस्तर में काफी सुधार हुआ है। आयोजित कार्यक्रम में मा० मंत्री जी के करकमलों से आयोजित कार्यक्रम में 10 लाभार्थी परिवारों को राशन कार्ड तथा 10 लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना के कनेक्शन वितरित किये गये।
इस अवसर पर श्री राजीव सिंह पारीछा विधायक बबीना, श्रीमती रमा निरंजन सदस्य विधान परिषद, श्री संजीव श्रगीऋषि, श्री सुदामा दीक्षित पूर्व ब्लाक प्रमुख, श्री अर्पित दास जी महाराज, श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत ग्राम प्रधान रक्सा, श्री राममिलन यादव प्रधान कोटखेरा जनप्रतिनिधि के साथ-साथ विभागीय अधिकारी संमागीय खाद्य नियंत्रक, उपायुक्त (खाद्य), जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षणगण, विक्रय अधिकारी (एलपीजी) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अमित कुमार त्रिवेदी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी झांसी ने किया।