*कलेक्ट्रेट परिसर में 02 सूखे पेड़ों की नीलामी 23 जून को*
——————-
झाँसी। प्रभारी अधिकारी (नजारत)/नगर मजिस्ट्रेट ने सूचित किया है कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी भवन के पीछे खड़े दो सूखे चिरौल वृक्षों को कटवाए जाने हेतु गठित समिति के समक्ष दिनांक 23 जून 2026 को प्रातः 11 बजे गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर, झाँसी में नीलामी आयोजित की जाएगी।
उन्होने बताया कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक अधिकृत ठेकेदारों को बोली लगाने से पूर्व रु0 1,000 (एक हजार रुपये मात्र) की धरोहर राशि नजारत अनुभाग, कलेक्ट्रेट झाँसी में जमा करनी होगी। नीलामी से सम्बन्धित नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी किसी भी कार्यदिवस में नजारत अनुभाग, कलेक्ट्रेट झाँसी से प्राप्त की जा सकती है।