• Mon. Jun 22nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में सहभागिता हेतु निर्यातकों से आवेदन आमंत्रित*

ByNeeraj sahu

Jun 22, 2026
*यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में सहभागिता हेतु निर्यातकों से आवेदन आमंत्रित*
—————–
         झाँसी। उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने अवगत कराया है कि जनपद के नवोदित एवं नियमित निर्यातकों को सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले “उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026” का आयोजन दिनांक 25 से 29 सितम्बर, 2026 तक एक्सपोमार्ट, नोएडा में किया जाएगा।
       उन्होंने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का व्यापारिक मेला प्रदेश के उत्पादों, उद्योगों एवं निर्यात क्षमता को वैश्विक बाजार से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। शासन द्वारा प्रदर्शकों को विशेष रियायत प्रदान किए जाने के कारण 9 वर्गमीटर का स्टॉल मात्र 17 हजार रुपये की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है।
        उन्होंने यह भी बताया कि जनपद झाँसी के लिए स्टॉलों की संख्या सीमित है। अतः इच्छुक निर्यातक एवं उद्यमी शीघ्रातिशीघ्र अपनी स्टॉल बुकिंग सुनिश्चित कर लें। स्टॉल बुकिंग एवं अन्य जानकारी हेतु जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, झाँसी अथवा मोबाइल नम्बर 9236844247 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने जनपद के सभी इच्छुक निर्यातकों एवं उद्यमियों से इस अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।
Jhansidarshan.in