*डीएलआरएसी बैठक 29 जून को*
—————
झाँसी : पीएनबी आरसेटी, झाँसी के निदेशक ने अवगत कराया है कि पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी), झाँसी द्वारा जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलआरएसी) की बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 29 जून 2026 को अपराह्न 3:00 बजे नवीन सभागार, कलेक्ट्रेट झाँसी में आयोजित की जाएगी। बैठक में पीएनबी आरसेटी द्वारा संचालित स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रशिक्षणार्थियों के कौशल विकास तथा स्वरोजगार से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी।