मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति, उ०प्र० शासन / प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह जी ने मीडिया संवाद के दौरान 12 वर्ष की उपलब्धियों पर जानकारी दी*
मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति, उ०प्र० शासन /प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह जी की अध्यक्षता में मीडिया संवाद/प्रेसवार्ता का आयोजन नवीन सभागार कलैक्ट्रेट झांसी में किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक सदर श्री रवि शर्मा, मा0 विधायक बबीना श्री राजीव परीछा, मा0 विधायक मऊरानीपुर डॉ रश्मि आर्य, मा0 विधायक गरौठा श्री जवाहर लाल राजपूत, एम एल सी श्री रामतीर्थ सिंघल, एम एल सी श्री बाबूलाल तिवारी, एम एल सी श्रीमती रमा निरंजन, उ0प्र0 गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री सुधीर सिंह, जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी, मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत वर्ष 2017 से अब तक 2.87 लाख किसानों के खातों में रु० 924.49 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की गयी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत वर्ष 2017 से अब तक 13.35 लाख किसान को कुल रु0 832.20 करोड क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन में 946 किसानों को रु0 12.86 करोड़ तथा प्रोमोशन ऑफ मैकेनाइजेशन फॉर इन सीट मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेज्ड्यू योजना के अन्तर्गत 1468 किसानों को रु0 16.93 करोड़ धनराशि कृषि यंत्र हेतु वितरित की गयी। बुन्देलखण्ड गौ आधारित प्राकृतिक खेती योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022 से अब तक 4000 किसानों को सहायता राशि रु0 15 हजार प्रति किसान की दर से रु0 5.52 करोड़ की धनराशि का भुगतान किया गया। पीएम कुसुम योजना के अन्तर्गत विगत 12 वर्षों में किसानों के खेत पर धनराशि रु0 46.91 करोड़ व्यय कर 2780 सौलर पम्प स्थापित किये गये। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत विगत 12 वर्षों में धनराशि रु0 40.95 करोड़ से 6387 खेत तालाबों को निर्माण कराया गया।निराश्रित / बेसहारा गौवंश संरक्षण हेतु वर्ष 2018-19 से 2025-26 तक 13 वृहद गौवंश संरक्षण केन्द्रों के निर्माण हेतु रू0 19.61 करोड की धनराशि व्यय की गयी।
बुन्देलखण्ड पैकेज अन्तर्गत जनपद में महिला समृद्विकरण ब्रायलर पालन योजना में वर्ष 2018-19 से 2025-26 तक 3882 महिला लाभार्थियों को कुल रू0 9.82 करोड व्यय करते हुये तीन चरणों में 50-50 चूजे, दाना, औषधि आदि से लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत विगत 12 वर्षों में 10220-68 लाख रू0 की अनुदान सहायता प्रदान की गयी जिससे 39428 कृषकों को लाभ पहुँचा एवं 48858 हे0 रकवा की सिंचाई हेतु पद्वतियों की स्थापना हुई। राज्य औद्यानिक मिशन योजना के अन्तर्गत विगत 12 वर्षों में लगभग 7895 किसानों को फल, पुष्प, मसाला एवं शाकभाजी की खेती हेतु प्रोत्साहित किया गया। बुन्देलखण्ड एवं विन्ध्यक्षेत्र में औद्यानिक विकास योजना के अन्तर्गत विगत 12 वर्षों में 24.756 लाख रू० की अनुदान सहायता प्रदान की गयी, जिससे 616 कृषकों को लाभ पहुँचा एवं 469.83 हे0 रकवा पर नये बागों का रोपण किया गया। बुन्देलखण्ड पैकेज योजना के अन्तर्गत विगत 12 वर्षों में 24940 कृषकों को हार्टीकल्चर स्टेट एवं सब्जी पट्टी की स्थापना हेतु रु0 1440.84 लाख की अनुदान सहायता प्रदान की गयी। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अन्तर्गत 02 हाईटेक नर्सरी-सिमरधा एवं भरारी में रु0 218.62 लाख व्यय की गयी।
आयुष्मान योजना के अन्तर्गत 5,16,006 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाते हुये 96181 लाभार्थियों का सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में निःशुल्क उपचार किया गया।राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत 39,938 क्षय रोगियों को रु0 11.91 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से वितरित की गयी।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत 33704 आवासों के निर्माण में रु0 404.448 करोड व्यय की गयी। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत 13682 आवासों के निर्माण में रु0 164.184 करोड़ व्यय की गयी।
बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी में जोडकर स्वयं सहायता समूहों की 24,458 महिला परिवारों को लाभान्वित किया गया। उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत 8502 समूहों का गठन करते हुये 114636 परिवारों को लाभान्वित किया गया।
उ०प्र० मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत 41134 लाभार्थियों को रु0 1235.26 करोड़ की धनराशि तथा उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्तर्गत कोविड-19 के 418 लाभार्थी को रु0 127.52 करोड़ तथा सामान्य के 1027 लाभार्थियों को रु0 246.67 करोड की धनराशि से लाभान्वित किया गया।
पर्यटन विकास के अन्तर्गत 34 परियोजनायें स्वीकृत धनराशि रु0 39.33 करोड़ के सापेक्ष 21 परियोजनायें पूर्ण कर ली गयी।
अनुपूरक पुष्टाहार कार्यक्रम के अन्तर्गत विगत 12 वर्षों में आंगनवाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 147260 लाभार्थियों को अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण प्रत्येक माह नियमित रुप से किया तथा 369 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कराया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना 69063 लाभार्थियों को रु0 27.73 करोड़ की धनराशि से लाभान्वित किया गया।
उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत ई-श्रम योजना के अन्तर्गत 797085 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया तथा मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना में 3685 लाभार्थियों को रु0 14.002 करोड़, कन्या सहायता विवाह योजना में 2640 लाभार्थियों को रु0 8.8561 लाख, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना में 523 लाभार्थियों को रु0 8.6975 लाख तथा निर्माण कर्मगार मृत्यु एवं विकलांग सहायता योजना में 36 लाभार्थियों को रु0 82.30 लाख से लाभान्वित कराया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत 7500 लाभार्थियों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण उपरान्त निःशुल्क टूलकिट वितरण करते हुये रु0 4500 प्रति लाभार्थी मानदेय दिया गया।
मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के अन्तर्गत 607 लाभार्थियों को रु0 1276.273 लाख की मार्जिन मनी देते हुये ऋण वितरण कराया गया। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत 262 लाभार्थियों को रु0 414.937 लाख की मार्जिन मनी देते हुये ऋण वितरण कराया गया।मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत 4800 लाभार्थियों को रु0 186.899 लाख की मार्जिन मनी देते हुये ऋण वितरण कराया गया। उ०प्र० ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान अब तक 327 एमओयू हस्ताक्षरित किये गये, जिसमें कुल निवेश 176755.47 करोड़ प्रस्तावित है। अब तक वाणिज्यक उत्पादन इकाई 131 में रु0 10545 करोड़ निवेश करते हुये 9867 लोगों को रोजगार से लाभान्वित किया गया।
जनपद में विद्युत की आपूर्ति मुख्यालय पर 23.45 घण्टे, तहसील मुख्यालय पर 21.33 घण्टे तथा ग्रामीण क्षेत्र में 20.45 घण्टे की जा रही है। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 220/132/33 KV उपकेन्द्र दुनारा की क्षमता वृद्धि 80 MVA से 120 MVA, 132 KV उपकेन्द्र गुरसरांय की क्षमता वृद्धि 40 MVA से 80 MVA, 132 KV उपकेन्द्र हसारी की क्षमता वृद्धि 183 MVA से 229 MVA तथा 132 KV उपकेन्द्र हसारी की क्षमता वृद्धि 80 MVA से 126 MVA की गयी। 220/132/33 KV उपकेन्द्र बबीना रु0 76.89 करोड, 220/132/33 KV उपकेन्द्र मोंठ रु0 59.56 करोड़ तथा 132/33 KV उपकेन्द्र एरच रु0 36.35 की धनराशि से निर्माण कराया गया।
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत अब तक 15494 उपभोक्ताओं के निजी घरों पर ऑनग्रिड सोलर रुफटॉप पावर प्लांट स्थापित किये गये, जिससे 2,10,000 यूनिट बिजली का उत्पादन हो रहा है।
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 10 नग ग्राम समूह पेयजल योजनाओं की स्वीकृत लागत 1643.04 करोड़ के सापेक्ष 07 परियोजनाओं पूर्ण कराकर 157927 नये गृह संयोजन को क्रियाशील करते हुये कुल 613 ग्रामों में से 498 ग्रामों में नियमित पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
विगत 12 वर्षों में जनपद में कराये गये मुख्य निर्माण कार्य के अन्तर्गत राज्य सड़क निधि योजना के अन्तर्गत मऊ-गरौठा मार्ग (लम्बाई 10.631 किमी0) रु0 14.10 करोड़ की लागत से निर्माण कराया गया। लॉजिस्टिक योजना के अन्तर्गत डिमरौनी मार्ग (लम्बाई 2.000 किमी०) रु0 7.83 करोड़ की लागत से निर्माण कराया गया। कृषि विपणन योजना के अन्तर्गत पाल कॉलोनी, ग्वालियर रोड के पास सर्विस रोड से लहरगॉव मार्ग (लम्बाई 6. 000 किमी०) रु0 4.62 करोड़ से पूर्ण कराया गया। सर्किट हाउस परिसर में वी०वी०आई०पी० एवं वी०आई०पी० अतिथियों के लिये अतिरिक्त 05 सूट व स्टाफ के लिये 10 बेड की डारमेट्री का निर्माण कार्य रु0 4.25 करोड़ से पूर्ण कराया गया।आर०आई०डी०एफ०-29 योजना के अन्तर्गत दबोह-पूंछ-मऊरानीपुर-टीकमगढ़ मार्ग एस०एच० 131 (किमी0 65) में स्थित बड़वार झील पर लघु सेतु का निर्माण कार्य रु0 5.54 करोड़ से पूर्ण कराया गया। बबीना के ग्राम रूद्रबैलोरा में नवीन राजकीय आई०टी०आई० के भवन का कार्य रू0 11.46 करोड़ से पूर्ण कराया गया।
33वीं वाहिनी पी०,०सी० बटालियन में 200 व्यक्तियों हेतु G+11 बैरक का कार्य रू0 13.54 करोड़ से पूर्ण कराया गया। अग्निशमन केन्द्र मऊरानीपुर एवं समथर में आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य क्रमशः रु0 1017.68 लाख एवं रु 907.85 लाख से पूर्ण कराया गया। जनपद में 03 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बामौर, सकरार एवं टपरियन (बबीना) की परिसर भूमि पर एकेडमिक ब्लॉक एवं बालिका छात्रावास का निर्माण कार्य रु0 976.137 लाख से पूर्ण कराया गया। बुन्देलखण्ड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, झाँसी में 40 नग पी०जी० छात्रावास का निर्माण कार्य रू० 468. 59 लाख से पूर्ण कराया गया। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, झाँसी में जिम्नास्टिक हॉल का निर्माण कार्य रू० 356.62 लाख से पूर्ण कराया गया। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय कोछाभांवर में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य रू० 362.57 लाख से पूर्ण कराया गया।
बबीना ब्लॉक के 15 ग्रामों में 5240 किसानों को 4400 हे0 क्षेत्र में रु0 246.48 करोड़ से सिंचाई सुविधा का लाभदिया गया। बड़वार झील से 5021 किसानों को 6000 हे0 क्षेत्र में रु0 57.75 करोड़ से सिंचाई सुविधा का लाभ दिया गया। चौ० चरण सिंह लखेरी बांध से तहसील-मऊरानीपुर के अन्तर्गत 10 ग्रामों के कृषको को 1910 हे0 क्षेत्र रबी फसली में एवं 1188 हे० खरीफ फसली में रु0 24.37 करोड़ से सिंचाई सुविधा का लाभ दिया गया। पं० दीनदयाल उपाध्याय पथरई बांध से तहसील-मऊरानीपुर एवं टहरौली के अन्तर्गत 19 ग्रामों के 14320 कृषकों को 1598 हे0 एवं 1400 हे० खरीफ फसली में रु 79.83 करोड़ से सिंचाई सुविधा का लाभ दिया गया। पहुज बांध पुनरोद्वार परियोजना से तहसील झांसी के अन्तर्गत 3368 किसानों को 1340 हे0 क्षेत्र में रु0 106.84 करोड़ से सिंचाई सुविधा का लाभ दिया गया।
कानून व्यवस्था के अन्तर्गत मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 से अब तक डकैती मामलों में 100 प्रतिशत, दहेज मृत्यु 14 प्रतिशत, बलवा में 14 प्रतिशत तथा बालात्कार में 27 प्रतिशत की कमी हुई है। आपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत 49.96 स्थानों पर 17352 सी०सी०टी०वी० कैमरों का अधिष्ठापन किया जा चुका है। महिला की सुरक्षा एवं उनके सशक्तिकरण हेतु 26 एण्टी रोमियो स्क्वॉयड का गठन कर अनवरत अभियान चलाया जा रहा है। जनपद मुख्यालयों एवं समस्त थानों में साइबर क्राइम सेल गठित किये गये है, जिससे अपराधियों पर निगरानी रखी जा रही है।