• Mon. Jun 22nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

दिनांक 21 जून 2026 को टीआई देवेंद्र कुमार शर्मा द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर, हूटर ,

ByNeeraj sahu

Jun 22, 2026

दिनांक 21 जून 2026 को टीआई देवेंद्र कुमार शर्मा द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर, हूटर , प्रेशर हॉर्न,बिना नंबर प्लेट,काली फिल्म एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहनों पर सदर बाजार एवं सेमरी टोल प्लाजा पर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 03 वाहनों का प्रेशर हॉर्न में चालान किया गया जिन पर ₹30000 का जुर्माना लगाया गया। बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर एवं बिना नंबर प्लेट पाए जाने पर 03 बुलेट पर ₹40000 का जुर्माना लगाया गया। तथा 02 वाहन चालक नशे में पाए जाने पर₹20500 का जुर्माना लगाया गया। तथा एक इनोवा क्रिस्टा में हूटर लगा हुआ पाए जाने पर 10500 का चालान किया गया। एवं 01 थार बिना नंबर प्लेट,ब्लैक फिल्म लगाए हुए पाए जाने पर ₹13000 का चालान किया गया। टीआई द्वारा कुल 114000 का जुर्माना लगाया गया। टीआई ने बताया कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें । अन्यथा यह अभियान लगातार चलता रहेगा।

Jhansidarshan.in